HomeUttarakhandDehradunनई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में धूमधाम से मनाया गया 75वां स्वतंत्रता...

नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में धूमधाम से मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस

ADVERTISEMENTS

देहरादून। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानिक आयुक्त डॉ बी.वी.आर.सी. पुरषोत्तम ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

स्थानिक आयुक्त डॉ. पुरूषोत्तम ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देश रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेना के जवानों व उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के अमर शहीदों को भी नमन किया। स्थानिक आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को मिष्ठान और फल भी वितरित किये।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड सदन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रसून श्योराण, उत्तराखण्ड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी रंजन मिश्रा सहित दिल्ली में कार्यरत उत्तराखण्ड के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Govt. Job : उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों हेतु समूह ‘ग’ के अंतर्गत टेक्नीशियन संवर्ग के पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली एक और भर्ती, आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली फोरेस्ट रेंजर के 40 पदों पर सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने युवाओं के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments