HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: चार पेटी अवैध शराब के साथ दो दुकानदार गिरफ्तार, शामा...

Bageshwar News: चार पेटी अवैध शराब के साथ दो दुकानदार गिरफ्तार, शामा क्षेत्र में हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

पुलिस ने चार पेटी शराब के साथ दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शामा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान पर है। कपकोट के शामा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान माजखेत निवासी हर सिंह और पान सिंह की दुकानों पर छोपमारी की। तलाशी के दौरान बिना लाइसेंस की शराब बरामद हुई। आरोपियों से शराब दुकानों पर रखने के बारे में पूछताछ की गई। उपनिरीक्षक कृष्ण गिरी ने बताया कि दोनों आरोपितों की दुकानों से दो-दो पेटी शराब बरामद हुई है और उसे जब्त कर लिया गया है।

आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह शराब दुकान से बेचने को रखी हो सकती है। जांच चल रही है और अवैध शराब पर धंधा कतई नहीं करने दिया जाएगा। टीम में आरक्षी देवेंद्र वर्मा, पीआरडी जवान प्रेम कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments