HomeBreaking NewsUttarakhand : डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने दी मंत्री आवासों के घेराव की...

Uttarakhand : डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने दी मंत्री आवासों के घेराव की चेतावनी, बन्द निदेशालय परिसर में भी दिन-रात का धरना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

नियुक्ति की मांग को लेकर डायट डीएलएड संघ का धरना—प्रदर्शन जारी है। एक कदम आगे बढ़ते हुए संघ ने धरने को दिन—रात क्रमिक अनशन में परिवर्तित कर दिया है। प्रशिक्षितों ने मांग नही माने जाने पर मंत्री आवासों के घेराव की चेतावनी भी दी है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

विगत 19 माह से नियुक्ति की आस में धरने पर बैठे डायट डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षितों का धरना—प्रदर्शन और क्रमिक अनशन लगातार छठवें दिन भी, बंद निदेशालय परिसर में जारी रहा। ज्ञात हो कि डायट डीएलएड संगठन 12 अगस्त को सचिवालय कूच कर चुका है और 13 अगस्त को निदेशालय परिसर में रात 8 बजे कैंडल मार्च कर रात्रि धरना भी शुरू कर चुका है।

क्रमिक अनशन पर बैठी प्रशिक्षित आरजू ने बताया कि लगातार अपनी समस्या को लेकर सभी कैबिनेट मंत्री के समक्ष जा चुके हैं, लेकिन वहां से सिर्फ आश्वासन की मिला है। उधम सिंह नगर से आये प्रशिक्षित विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि लगातर विभागीय अधिकारियों से मांगों को लेकर मुलाकात की है, लेकिन अधिकारी न्यायालय में प्रकरण होने का बहाना बनाकर कन्नी काट लेते हैं। प्रशिक्षित ने कहा कि अगर जल्द ही नियुक्ति का रास्ता साफ नही होता तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जायेगा।

वक्ताओं ने कहा कि एक और जहां डबल इंजिन सरकार 22 हजार नौकरियां निकालने का दावा कर रही है वहीं दूसरी और मात्र 2200 पदों पर निकली प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूर्ण करने में सरकार के पसीने छूट रहे हैं। इससे तो यही लगता है कि 22 हजार नौकरियां मात्र एक जुमला है, जो चुनावी मौसम में वोट बैंक को आकर्षित करने के लिए सरकार प्रयोग कर रही है।

सीमांत जिले पिथौरागढ़ के सुदूर एवं अति दुर्गम स्थान मुनस्यारी से आये प्रशिक्षित संदीप कोहली का कहना है हम डायट डीएलएड निर्विवादित पक्ष हैं और बेवजह से दो धड़ों के बीच में घुन की भांति पिस रहे हैं। हमारी मांग संवैधानिक है और अगर मांग सरकार जल्दी पूरी नहीं करती तो आगामी चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बेरोजगार युवा बहुत हताश और आक्रोशित हैं।

आगामी धरना नीतियों को स्पष्ट करते हुए प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने बताया कि इस बार नारेबाजी के दौर समाप्त हो चुका है। अब सरकार को जगाने के लिए मंत्री आवास का घेराव होगा और ये सरकार की ही असफलता होगी कि उनके विभाग द्वारा जिन 519 प्रशिक्षितों को दो वर्ष का कठिन प्रशिक्षण कराया है आज वो सड़को पर उतरने को मजबूर हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments