HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : आशा फैसिलिटेटरों की भी सुध ले सरकार, 30 दिन...

Almora News : आशा फैसिलिटेटरों की भी सुध ले सरकार, 30 दिन की स्थाई डियूटी देने सहित लंबित मांगों को लेकर भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन उत्तराखंड संबद्ध भारतीय मजदूर संघ से जुड़े आशा फैसिलिटेटरों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में निश्चित मानदेय देने, एनएचएम के अंतर्गत संविदा कर्मचारी घोषित करने सहित अन्य समस्त मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ब्रेकिंग, उत्तराखंड : कुख्यात डकैत गजनी चढ़ा एसटीएफ के हत्थे, 2018 से चल रहा था फरार

ज्ञापन में कहा गया है कि वह राज्य सरकार के आधीन स्वास्थ्य विभाग में आशा के रूप में 2006 तथा आशा फैसिलिटेटर के रूप में 2010 से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में 11086 आशा कार्यकर्तियां हैं तथा इनको देखने के लिए 606 फैसिलिटेटर कार्यरत हैं। जो आशाओं का निरीक्षण करके रिपोर्ट उच्च स्तर तक प्रस्तुत करती हैं। सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने के उद्देश्यों को पूरा करने में आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Breaking: अल्मोड़ा में इस जगह मिला शव हत्या कर फेंका गया था, आरोपी हत्यारा युवक को दबोचा

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आशा फैसिलेटरों को रखा गया, लेकिन इन आशा आशा फैसिलिटेटरों को केवल 20 दिन ही डियूटी मिलती है और काम इनको 30 दिन करना पड़ता है। इस महंगाई के समय में इन आशा फैसिलिटेटरों को कभी अपने क्षेत्र के दूर—दराज गांवों में विजिट के लिए जाना पड़ता है, जो 350 रुपये एक तरफ के किराए पर ही खत्म हो जाता है।

Uttarakhand – गजब : यहां कर्नल साहब ने दी जूता चोरी की तहरीर, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

उन्होंने मांग रखी कि फैसिलेटरों को विजिट के लिए 300 की जगह पर कम से कम 500 रुपये दिये जायें और इनको 20 दिन की बजाय 30 दिन स्थाई डियूटी मिले। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले जिला अधिकारी के माध्यम से गत 22 जुलाई व कल 10 अगस्त को भी ज्ञापन भेजा गया था। आशा फैसिलेंटरों का गणवेश आशाओं से थोड़ा भिन्न भी करने की मांग रखी।

Uttarakhand Breaking : आधी रात को पुलिस चौकी पहुंच गये सीएम धामी, चौकी इंचार्ज से किया यह सवाल……

बिग ब्रेकिंग : भवाली में वन दरोगा और होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

ज्ञापन देने वालों में ममता वर्मा, दया भाकुनी, मुन्नि बिष्ट, किरण वर्मा, माया वर्मा, धनूली गोस्वामी, रेखा आर्या, प्रेमा बिष्ट, किरन जोशी, ममता, नीमा सतवाल, सीमा गुणवंत, हेमा शर्मा, दीपा नयाल, प्रभा, ललिता आदि शामिल रहे।

UKSSSC : 8 अगस्त को हुई सहायक अध्यापक की परीक्षा को लेकर आया अपडेट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments