HomeBreaking NewsHaldwani News : कुमाऊं—गढ़वाल का दौरा करेंगे वरिष्ठ व्यापारी नेता, प्रांतीय उद्योग...

Haldwani News : कुमाऊं—गढ़वाल का दौरा करेंगे वरिष्ठ व्यापारी नेता, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी आयेंगे रानीखेत, बागेश्वर व पिथौरागढ़, 18 अगस्त से शुरू होगा अभियान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड का जन संपर्क अभियान 18 अगस्त से शुरू होगा, जो कि 20 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी रानीखेत, बागेश्वर एवं जिला पिथौरागढ़ की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे।

जन संपर्क अभियान में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के साथ कुमाऊं प्रभारी तथा वरिष्ठ प्रांतीय संगठन के पदाधिकारीगण शामिल रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि प्रदेश व्यापी विशाल संगठन की प्रमुख नगर इकाइयों से संपर्क कर अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में नया जोश पैदा करना होता है। इसमें विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भूमिका अहम होती है। जनवरी 2020 से नई कार्यकारिणी का कार्यभार संभाला ही था कि कोरोना संक्रमण ने पूरी व्यवस्था चरमरा दी। ऐसे में प्रदेश की नगर इकाईयों से संपर्क नहीं कर पाए। अगस्त—सितंबर में संगठनात्मक गतिविधियों को जोर देने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

इसी श्रृंखला में प्रदेश महामंत्री द्वारा यमुनाघाटी में संपर्क अभियान किया गया, जिसके बहुत उत्साहजनक परिणाम आए। अब प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी 18 अगस्त से कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में तथा रक्षाबंधन के बाद अन्य जिलों में संपर्क करेंगे। 10 सितंबर के बाद महामंत्री द्वारा संचालित गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के सम्मिलित होने की संभावना है। संगठन के पुरोधा व संरक्षक बाबूलाल गुप्ता ने अपनी स्वीकृति उपरोक्त अभियान हेतु दे दी है। अब अनिल गोयल की संस्तुति का इंतजार हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments