सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की अल्मोड़ा जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन कल यानी 08 अगस्त, 2021 को फार्मेसी भवन, बेस अस्पताल परिसर में होगा। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सविता हयांकी मुख्य अतिथि होंगी जबकि बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एचसी गड़कोटी विशिष्ट अतिथि होंगे। एसोसिएशन के अल्मोड़ा संयोजक मंडल के सचिव डीके जोशी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अधिवेशन के पहले सत्र में स्वागत व दीप प्रज्वलन होगा जबकि दूसरे सत्र में संगठनात्मक बिंदुओं पर मंत्रणा के साथ ही प्रमुख रूप से एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव होगा। यह चुनाव मंडलीय सचिव/अध्यक्ष की देखरेख में होगा।

