HomeBreaking Newsहल्द्वानी (बड़ी खबर) : दुर्गा सिटी सेंटर स्थित "स्पा 19" पर छापेमारी,...

हल्द्वानी (बड़ी खबर) : दुर्गा सिटी सेंटर स्थित “स्पा 19” पर छापेमारी, मैनेजर गिरफ्तार, पांच लड़कियां रेस्क्यू, आपत्तिजनक सामान बरामद

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी। शहर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है इसी क्रम में आज गुरुवार को पुलिस टीम ने हल्द्वानी शहर के दुर्गा सिटी सेंटर स्थित “स्पा 19” पर अचानक छापेमारी की। स्पा सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया। इस दौराने पुलिस टीम ने 5 युवतियों को रिकवर किया और स्पा सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिए गया जबकि दो संचालक मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जिनकी तलाशी की जा रही है।

हल्द्वानी : शारीरिक संबंध बनाने के बाद मोबाइल फोन व चार्जर ले उड़ा युवक, मकान मालिक ने करा दिया कमरा खाली, पुलिस तक पहुंचा मामला, पढ़िेये पूरी ख़बर…

बता दे कि आज गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के आदेशानुसार डॉ. जगदीश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी व शान्तुन पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेंटरों से मिल रही अनियमितताओं की सूचना पर ललिता पांडे प्रभारी निरीक्षक प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुर्गा सिटी सेंटर स्थित “स्पा 19” में औचक निरीक्षण किया।

इस दौराने दिल्ली और दिनेशपुर की रहने वाली 5 युवतियों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल द्वारा रिकवर करते हुए स्पा सेंटर से आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई। रिकवर युवतियों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल टीम द्वारा वन सेंटर मुखानी भेजा गया है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

निरीक्षण के दौराने स्पा सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया जबकि स्पा सेंटर के दो संचालक मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

डॉ. जगदीश चंद्र एसपी सिटी, शान्तुन पाराशर क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में मौके पर हरीश चन्द्र नायब तहसीलदार हल्द्वानी को बुलाया गया जिनके द्वारा “स्पा 19” दुर्गा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर स्पा सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया।

हल्द्वानी : कैदी की संदिग्ध मौत की जांच शुरू, हल्द्वानी पहुंची सीबीआई की टीम, कारागार में पूछताछ

पुलिस टीम में

  • ललिता पांडेय प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल
  • कांस्टेबल किशन सिंह
  • महिला कांस्टेबल पार्वती टम्टा
  • महिला कांस्टेबल कुसुम बिष्ट

लालकुआं : आखिर कब तक वाहनों को करना होगा परेशानियों का सामना, धीमी गति से चल रहा NH-109 का निर्माण कार्य

हल्द्वानी : महिला ने ससुरालजनों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने पति, ससुर व ननद के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments