Latest News : क्वारब में नए चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कंबोज ने ग्रहण किया पदभार, कहा सख्ती से करायेंगे कानून—व्यवस्था का अनुपालन
सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी
क्वारब चौकी इंचार्ज के पद पर नव आगंतुक गुलाब सिंह कंबोज ने पदभार ग्रहण कर लिया है। यहां पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष गरमपानी भुवन चंद्र ने उनका अभिनंदन गुलदस्ता भेंट कर किया। अपने संबोधन में चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया। साथ ही कहा कि कानून—व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए आम जन सहयोग जरूरी है। सड़क सुरक्षा कानून का अनुपालन कराने की दिशा में वह प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए खास प्रयास किये जायेंगे तथा क्षेत्र में अवांछित गतिविधियां बर्दाश्त नही की जायेंगी। उन्होंने हाई वे पर चलने वाले वाहन चालकों को भी हिदायत दी कि ओवर लोडिंग, बगैर कागज, ओवर स्पीड, नशे में वाहन संचालन जैसे कार्य नही करें। ऐसा करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इस मौके पर कानि. आनंद राणा, नंदन भाकुनी व प्रेम कुमार आदि भी मौजूद रहे।