HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : कोरोना काल में स्कूल खोलने के आदेश पर तत्काल...

Uttarakhand Breaking : कोरोना काल में स्कूल खोलने के आदेश पर तत्काल रोक लगाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, आज आ सकता है कोई बड़ा फैसला

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल। कोरोना काल में बिना टीकाकरण का अभियान पूर्ण हुए स्कूल खोले जाने को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में जन हित याचिका दायर की गई है। उम्मीद की जा रही है कि कोर्ट इस मामले में आज कोई बड़ा फैसला दे सकती है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार गिरने के बाद राज्य में सभी कक्षा 9 से 12 तक के लिए स्कूल 2 अगस्त से खोल दिये गये हैं। कैबिनेट के इस फैसले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर आज बुधवार को सुनवाई होनी है। यह याचिका 29 जुलाई को दाखिल की गई थी।

उत्तराखंड : हाईकोर्ट में हुई स्कूल खोले जाने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई, सरकार को 17 अगस्त तक देना होगा जवाब, अब अगली सुनवाई का इंतजार

लालकुआं : लालकुआं-हल्दी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

हरिद्वार निवासी विजय पाल ने हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका दायर की है। उनका कहना है कि सरकार ने आधी-अधूरी तैयारी व बिना प्लानिंग के कोरोना काल में स्कूल खोल दिए हैं। याचिका में कहा गया है कि विशेषज्ञों ने कोविड की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की संभावना जताई है और तमाम अभिभावक इसको लेकर आशंकित भी हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड : इतने सुंदर शिशु को देवी मंदिर में छोड़ गई कलयुगी मां, लाल कपड़े वाली महिला की तलाश में जुटी है पुलिस, पढ़िये पूरी ख़बर…

उन्होंने कहा है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का जो हाल है उसमें यदि बच्चे संक्रमित हो गये तो बहुत गम्भीर स्थिति पैदा हो सकती है। याचिकाकर्ता ने सरकार के इस फैसले पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में कोर्ट के किसी आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments