HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज़ : प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व वित्त मंत्री प्रकाश पंत को...

लालकुआं न्यूज़ : प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व वित्त मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि व विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

ADVERTISEMENTS

हेम जोशी

लालकुआं। आज जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिंदुखत्ता लालकुआं में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत की प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक नवीन दुम्का, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरत नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक लक्ष्मण खाती, मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, कुमाऊ मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष लालकुआं नरायण सिंह बिष्ट, जिला मंत्री प्रताप बोरा, दिनेश खुल्बे, राम सिंह पपोला, कुंदन चुफाल, स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष भगवान सिंह धामी, प्रबंधक रमेश कुन्याल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन किया गया।

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन करें! Click Now

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments