HomeBreaking NewsUttarakhand : एंटीजन टेस्ट में एक बार नही, तीन बार फेल हो...

Uttarakhand : एंटीजन टेस्ट में एक बार नही, तीन बार फेल हो गये दूल्हे राजा, बैरंग लौटी बारात, पढ़िये पूरी ख़बर….

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

उत्तर प्रदेश से बारात लेकर उत्तराखंड के खटीमा आ रहे दूल्हे राजा को बॉर्डर से ही लौटना पड़ा। अब वह 14 दिन बाद दोबारा बारात लेकर आयेंगे। खास बात यह है कि शादी—ब्याह मामला देख पुलिस ने भी इनका तीन बार एंटीजन टेस्ट किया, लेकिन शायद दूल्हे राजा का नसीब ही खराब था कि उनकी तीनों रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और पुलिस को भी मजबूरन उन्हें वापस लौटाना पड़ा।

लालकुआं ब्रेकिंग : दो बच्चियां संदिग्ध हालातों में एक साथ लापता, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दरअसल, पीलीभीत से उत्तराखंड के खटीमा आ रही एक बारात को हल्दी चैक पोस्ट पर रोका गया। पहले तो सभी बारातियों की जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। दूल्हे की जांच हुई तो वह पॉजिटिव निकल गया। दूल्हे ने शादी का हवाला देते हुए आग्रह किया कि वह पूरी तरह ठीक है, जांच रिपोर्ट गलत है। शादी का मामला देखते हुए पुलिस व ​स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी नरमी बरती। इसलिए एक नही बल्कि तीन बार जांच की गई, लेकिन अफसोस ​दूल्हे की रिपोर्ट तीनों बार ही पॉजिटिव आ गई।

Uttarakhand Breaking : यहां पेड़ से लटके मिले युवक और युवती के सड़े-गले शव, बीती 17 जुलाई से थे लापता

लिहाजा पुलिस को बारात को जबरन वापस लौटाना पड़ा। वहीं लड़की वालों के घर भी निकाह की तैयारियां चल रही थीं। काफी देर बाद भी जब बारात उनके यहां नहीं पहुंची, तो उन्होंने दूल्हे के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद उनको हकीकत पता चली। बारात लौटने पर दुल्हन के यहां चल रही तैयारियां धरी की धरी रह गई।

CBSE Board 12th Results Declares : छात्रों को इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मिलेगा रिजल्ट, एक क्लिक में यहां देखें रिजल्ट

पुलिस ने बताया कि पीलीभीत के कोतवाली थानाक्षेत्र के चंदोही निवासी मुमताज की बारात गुरुवार को खटीमा के इस्लामनगर आ रही थी। बारात में करीब 40 बाराती शामिल थे। दूल्हा मुमताज चूंकि संक्रमित मिला, अतएव बारात लौटा दी गई। सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही ने बताया कि दूल्हे के पॉजिटिव पाए जाने के बाद दूल्हे को अब 14 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर ही वापस लौटने की अनुमति होगी।

Uttarakhand Breaking : तो अब 02 अगस्त को खुलेंगे उत्तराखंड के स्कूल !

पुलिस ने बताया कि इस दौरान 40 बारातियों ने भी एंटीजन टेस्ट से बचने की पूरी कोशिश की। बड़ी मुश्किल से समझा—बुझा कर सभी की जांच की गई थी। पीलीभीत का मुमताज अब निकाह की रस्म 14 दिन बाद ही अदा कर पायेगा। इधर इस मामले में दूल्हे ने कहा कि उसे जुखाम है, जिसे पुलिस वाले कोरोना बता रहे हैं, उसे कुछ नही हुआ है।

Crime News : शादी की पहली रात पति कर रहा था दुल्हन का सुहाग सेज पर इंतजार, पत्नी ने छत जा कर दी ऐसी हरकत, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments