उत्तरकाशी : यहां युवाओं ने दिया आबकारी विभाग का साथ, किया गया 1500 kg लहन नष्ट

0

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी। जिले में आबकारी विभाग ने धनारी पट्टी के खोलियगांव व ईड गांव के जंगलों में दूसरी बार छापेमारी की। आज (शनिवार) छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लहन और बर्तनों को आबकारी विभाग ने नष्ट किया है।

आबकारी प्रभारी ओमप्रकाश के अनुसार आज लगभग 1500 kg लहन को नष्ट किया गया है। छापेमारी में कच्ची शराब बनाने वाले जंगलों में भाग गए है। इस दौरान युवाओं ने भी आबकारी विभाग का साथ दिया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

इस मुहिम में आबकारी विभाग के साथ ईड गांव के युवा जगबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में गांव के कई युवा साथ दे रहे है। जगबीर ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में युवा और ग्रामीण बड़ी संख्या में कच्ची शराब के लत में थे जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।

पूरे क्षेत्र की महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी इस कार्य के लिए साथ दे रहे है। आज आबकारी के साथ इस मुहिम में जगबीर चौहान, आशीष पाल परमार, धनवीर मुरारी, सोहन पाल, करण पाल परमार आदि युवा शामिल थे।

उत्तराखंड : पानी की टंकी में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम

उत्तरकाशी : गैस सिलेंडर में विस्फोट से घर में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर खाक

ADVERTISEMENTS