बेतालघाट ब्लॉक के शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग किनारे स्थित बढेरी के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की दोपहर बाद बढेरी क्षेत्र में स्टोन क्रेशर खोले जाने ग्रामीणों और महिलाओं ने विरोध जताया।
ग्रामीणों का कहना है क्षेत्र में क्रेशर नही खोले जाने का पहले से ही विरोध करते आ रहे हैं। सड़क किनारे ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन और मवेशियों के लिए घास के क्षेत्र हैं। इस दौरान सरपंच खुशाल सिंह,चन्दन सिंह, पान सिंह, मोहन सिंह, बालम सिंह, भगवत सिंह, दुर्गा देवी, विमला देवी, विनीता देवी, चम्पा देवी, उदली देवी, कमला देवी, डूंगर राम, कमलेश चन्द्र, राजू राम, नंदन राम, रमेश राम, लक्षण सिंह, पंकज सिंह, भास्कर सिंह आदि मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।