HomeBreaking Newsहल्द्वानी : सीएम आगमन पर घेराव की तैयारी में थे सफाई कर्मचारी,...

हल्द्वानी : सीएम आगमन पर घेराव की तैयारी में थे सफाई कर्मचारी, दौरा रद्द होने पर नैनीताल हाई वे पर लगा दिया जाम, मानव श्रृखंला बना प्रदर्शन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने आज बृहस्पतिवार को सरकार के खिलाफ जोरदार जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के
खिलाफ जमकर अपना गुबार निकाला। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ज्ञात रहे कि गुरुवार को मुख्यमंत्राी का हल्द्वानी दौरा था, सफाई कर्मचारियों ने उनके घेराव की तैयारी की थी, लेकिन ऐन वक्त पर सीएम का दौरा रद्द हो गया। जिससे गुस्साए सफाई कर्मचारी निगम गेट से बाहर निकल आए और नैनीताल हाईवे पर मानव श्रृंखला बना डाली। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन की वजह से नैनीताल रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही संघ से वार्ता कर मसले का हल नहीं निकाला तो कर्मचारी और अधिक उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि सरकार के मंत्री कर्मचारियों की मांगों पर गौर करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन वहां भी हीला—हवाली कर दी गई। जिस कारण से कर्मचारियों को 19 जुलाई से कार्य बहिष्कार पर जाने को मजबूर होना पड़ा। मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने नैनीताल रोड पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान चौधरी अमरदीप, विजय पाल, जय प्रकाश, रामू भारती, आशीष, अनिल भारती, दिनेश चौधरी, विशाल, मुकेश, राजेश, सिद्धार्थ चौहान, अनूप
कुमार, गणेश खन्ना, मुकेश गुड्डू, बलवीर, चंदन, अजय पाल, विजय कल्लन, राजेश भारती, रोहित, राजा, सुधीर, कैलाश, शुभम, अभिषेक, अमित, अशोक
चौधरी, मदन लाल, सचिन भारती आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments