HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: सफाई कर्मी हड़ताल पर रहे अडिग, पालिका परिसर में प्रदर्शन,...

Almora News: सफाई कर्मी हड़ताल पर रहे अडिग, पालिका परिसर में प्रदर्शन, सफाई व्यवस्था चरमराई और गंदगी के ढेर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ठेका प्रथा समाप्त करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यहां सफाई कर्मचारी हड़ताल पर अडिग हैं। उनकी हड़ताल का विपरीत असर नगर में सफाई व्यवस्था पर पड़ गया हैं। जगह—जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। आंदोलन क​र्मचारियों ने आज भी पालिका परिसर में एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वे आंदोलन पर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार अडिग रहेंगे। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल, शाखा अध्यक्ष सुरेश केसरी, राजेश टॉक, यशपाल, राजेंद्र कुमार, आकाश, कार्तिक, सागर, मनोज, अनिल, सुमित, सतीश कुमार, दीपक, मुकेश, घनश्याम, चेतन आदि कई कर्मचारी शामिल हुए।

Ad Ad
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments