HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: ऊर्जा मंत्री से मिले नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष...

Almora News: ऊर्जा मंत्री से मिले नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रिक्खू, व्यापारियों का दुखड़ा सुनाया, तीन माह का बिजली बिल माफ करने की मांग का ज्ञापन सौंपा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ कोरोनाकाल के चलते व्यापारियों को हुए नुकसान को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने एक बार फिर व्यापारी हित में देहरादून जाकर ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों का दुखड़ा बताते हुए व्यापारियों को तीन महीनों का विद्युत बिल माफ करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि कोरोना के चलते लागू लाकडाउन के कारण तमाम लोग विकट संकट में आ गए हैं। कई व्यापारियों के सामने रोजी—रोटी का सवाल खड़ा हो गया है। कोविड महामारी के कारण लंबे समय तक तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे हैं। जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने अवगत कराया है कि लंबे समय तक बंद पड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बिजली बिलों को जमा करने के लिए विभाग द्वारा दबाव बनाया जा रहा है और बिल जमा नहीं करने पर विद्युत कनेक्शन विच्छे​दित करने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में व्यापारी ज्यादा संकट में आ गए हैं। उन्होंने मंत्री से पुरजोर अनुरोध किया है कि कोरोनाकाल में बंद दुकानों के लगभगत तीन महीनों के बिजली बिल माफ किए जाएं। इसके ​लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments