Big Breaking – भयानक हादसा : कुएं में गिरे बालक को बचाने के प्रयास में 04 पुलिस कर्मियों, एक ट्रेक्टर सहित 35 लोग कुएं में गिरे, चार की मौत, बचाव कार्य लगातार जारी….
सीएनई रिपोर्टर
मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा में गत देर रात्रि हुए एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में चार पुलिस कर्मियों सहित 30—35 लोग कुएं में जा गिरे। बचाव में जुटा ट्रैक्टर भी इसी कुएं में चालक सहित जा गिरा। इस हादसे में 04 लोगों की मौत हो गई है। रात से लगातार बड़ी मशीनों के जरिये कुएं को खाली करते हुए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार रात को कुएं में एक 14 वर्षीय बालक जा गिरा। जिसके बाद उसे बचाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ कुएं पर जमा हो गई। बालक को बचाने के लिए कुछ लोग इस कुएं में उतर गये, जबकि करीब 40-50 लोग नीचे उतरने वालों की मदद के लिए या फिर तमाशबीनों के तौर पर कुएं की मेड़ और छत पर खड़े हो गये। तभी अचानक कुएं की छत ढह गई, जिससे करीब 30 से 35 लोग कुएं में जा गिरे। इसके बाद दर्जन भर लोगों को वहां मौजूद ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और बचा लिए। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈
जानकारी मिली है कि कुएं की छत पर जो लोहे की रॉड लगी थी, वह सड़कर गल चुकी थी। इसलिए वह टूट गई और यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि रात करीब 11 बजे बचाव कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी इस कुएं में गिर गया। वहीं 04 पुलिस वाले भी गिर गये। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों को निकाल लिया गया है, जबकि एक अभी भी लापता है।

इधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिये हैं। चौहान ने इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद जिलाधिकारी व एसपी से भी वार्ता कर घटना का अपडेट लिया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर जमी हुई है। बचाव अभियान समाचार लिखे जाने तक जारी था। बताया जा रहा है कि कुआं लगभग 30 फुट गहरा है और इसमें 10 फुट से अधिक पानी है।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा, क्या आजादी के 75 साल बाद भी देशद्रोह कानून की जरूरत है?
Nainital Breaking : नैनी झील से बरामद हुआ मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड प्रोफेसर का शव