HomeBreaking NewsBreaking News : अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर एक घंटे तक रहा जाम का...

Breaking News : अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर एक घंटे तक रहा जाम का झाम, यात्रियों की भारी फजीहत, यह था कारण….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

अल्मोड़ा—भवाली—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में आज एक चौपहिया वाहन बीच सड़क में खराब हो जाने से सुयालखेत व गंगरकोट के बीच एक घंटे तक लंबा जाम लग गया। जिससे एनएच से गुजरने वाले यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एनएच पर सुयालखेत से आगे अचानक एक फॉर्च्यूनर कार बीच सड़क में गेयर लीवर में आई खराबी के चलते फंस गई। कार के बीच सड़क पर रूक जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वाहन चालक के भरकस प्रयास के बावजूद वाहन को वहां से हटाया नही जा सका। इस बीच करीब एक घंटे का समय ​बीत गया। फिर स्थानीय लोग व अन्य वाहनों के चालक मदद को आये और तमाम लोगों ने मिलकर भारी मशक्कत के बाद वाहन को सड़क के एक ओर कर दिया। जिसके बाद इस सड़क मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका और लंबे समय से जाम से परेशान वाहन चालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली।

आपको बता दें कि अल्मोड़ा—हल्द्वानी मार्ग में विभिन्न स्थानों पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते भी बार—बार जाम लगते रहते हैं। सुयालबाड़ी से काकड़ीघाट के बीच अकसर जाम के झाम की समस्या देखने में आ रही है। इसके अलावा बारिश के दौरान पहाड़ों से आने वाले मलबे से भी सड़क जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। वहीं कई वाहन चालकों की लापरवाही व गलत तरीके से वाहन चलाने के चलते भी दिक्कतें पेश आती हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments