HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जिला पंचायत सदस्य आंदोलन पर अडिग, बोले—बजट के समान रूप...

Bageshwar News: जिला पंचायत सदस्य आंदोलन पर अडिग, बोले—बजट के समान रूप से वितरण से ही बनेगी बात

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
यहां जिला पंचायत सदस्यों का आंदोलन आज भी जारी रहा। सदस्यों ने जिला पंचायत को प्राप्त बजट का सभी सदस्यों में समान रूप से वितरण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है
जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में जिला पंचायत परिसर में वित्तीय अनियमितता के खिलाफ चलाया जा रहा आंदोलन बदस्तूर जारी है। गत देर सायं जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट एवं जिला पंचायत सदस्य पूरन सिंह गड़िया आंदोलनरत सदस्यों से वार्ता को पहुंचे थे। उन्होंने आंदोलनरत सदस्यों से वार्ता कर आंदोलन समाप्त करने की अपील की, लेकिन आंदोलनरत सदस्यों ने जिला पंचायत को विभिन्न मदो में प्राप्त बजट को सभी सदस्यों में समान रूप से वितरित करने की मांग के लिखित आश्वासन देने की मांग की। आंदोलनरत सदस्यों ने कहा कि वे विगत तीन सप्ताह से बजट का सभी सदस्यों में बराबर वितरण की मांग करते आ रहे हैं। जिस दिन जिला पंचायत अध्यक्ष या सक्षम अधिकारी प्राप्त बजट का सभी सदस्यों में समान रूप से वितरण का लिखित में आश्वासन दे देंगे, वह अपना आंदोलन समाप्त कर लेंगे। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि वह सदन में पारित प्रस्ताव के अनुरूप बजट आबंटन पर सहमत है। बैठक में आप सदस्यों द्वारा जो प्रस्ताव पारित किया था। उसी अनुरूप बजट सदस्यों के प्रस्ताव पर वितरित किया जाएगा, लेकिन सदस्य अपने ही द्वारा पारित प्रस्ताव से मुकर रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, रूपा कोरंगा, इंदिरा परिहार, गोपा धपोला, वंदना ऐठानी, रेखा देवी, पूजा आर्या, अपर मुख्य अधिकारी डॉ सुनील कुमार, अभियंता एस पी कोठियाल, लेखाकार गोविंद भौर्याल, वरिष्ठ प्रसाशनिक अधिकारी मनोज कर्मयाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments