HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: नाबालिग लड़की को भगा ले गया और किया दुराचार, किराए...

Bageshwar News: नाबालिग लड़की को भगा ले गया और किया दुराचार, किराए के कमरे से लड़की बरामद और आरोपी युवक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने और उसके साथ दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने हल्द्वानी के चोरगलिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित को शुक्रवार जिला मुख्यालय ले कर पहुची। जिसे न्यायालय में पेश कर हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेजा गया। कपकोट थाने में पीड़िता के परिजनों ने ग्राम तोली निवासी चंदन सिंह गड़िया पुत्र माधो सिंह गड़िया पर उनकी नाबालिग भतीजी को घर से भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 75/20 धारा 365 में मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुट गई। प्रकरण में पुलिस टीम एवं टेक्नीकल टीम ने लगातार तलाशी की। सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण सूचना/लीड के आधार पर पुलिस टीम को 7 जुलाई को नाबालिग गुमशुदा को आरोपी चन्दन सिंह गढ़िया के हल्द्वानी चोरगलिया में स्थित किराये के कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की का कहना है कि आरोपी चन्दन सिंह गढ़िया उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस बीच चंदन ने उसके साथ दुराचार किया। अभियोग में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 363/366 ‘ए’ 376 (2)(ढ) भादवि  व 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढोत्तरी की गई है। आरोपी चन्दन सिंह गढ़िया उपरोक्त शुक्रवार जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। इधर पुलिस टीम में उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, आरक्षी गोविन्द आर्या, महिला आरक्षी हरदेश कौर एवं टेक्नीकल टीम से आरक्षी चंदन कोहली,आरक्षी गिरीश बजेली शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments