HomeUttarakhandAlmoraअल्मोडा: SSP चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश: 'अपराधियों पर कसें शिकंजा'

अल्मोडा: SSP चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश: ‘अपराधियों पर कसें शिकंजा’

➤ पुलिस लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी में पर्यटन-मानसून सीजन को लेकर किया सजग
➤ बेहतर कार्य पर हेड कांस्टेबल नीरज बिष्ट बने ‘Employee of the Month’

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के की अध्यक्षता में यहां पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। जिसमें अधीनस्थ अधिकारियों को अपराधियों पर शिकंजा कसकर अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं पर्यटन सीजन, मानसून सत्र, साइबर अपराधों को लेकर सजग किया गया और प्राथमिकताएं तय की गईं। सम्मेलन में माह में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस ​कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इस बार हेड कांस्टेबल नीरज बिष्ट ‘Employee of the Month’ चुने गए।

बैठक से पहले सैनिक सम्मेलन से हुआ, जिसमें पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याओं को सुनकर एसएसपी ने उनके त्वरित निस्तारण के​ लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए। इसके बाद बैठक में एसएसपी ने जिले में दर्ज अपराधों, लंबित विवेचनाओं एवं अब तक की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसिंग में नवाचार, समन्वय, जन सहभागिता तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया गया। इसके अलावा ग्राम प्रहरियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, थाना प्रभारियों एवं बीट अधिकारियों को बीट बुक शत-प्रतिशत अद्यतन रखने, पुलिस-जन विश्वास को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। वहीं आसन्न बरसात को देखते हुए हर थाना स्तर पर इच्छुक युवाओं के समूह गठित कर आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में जन सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इसके अलावा पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और यातायात नियमों को उल्लंघन रोकने, साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा महिलाओं एवं नाबालिगों से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उत्कृष्ट कार्य पर 24 कार्मिक सम्मानित

विगत माह थाना देघाट क्षेत्र से 54.45 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान देने वाले थाना देघाट में नियुक्त हेड कांस्टेबल नीरज बिष्ट को माह मई-2026 का ‘Employee of the Month’ चुना गया। इनके अलावा प्रभावी पुलिसिंग, उत्कृष्ट गुडवर्क एवं मानवीय कार्यों के लिए 24 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर एसएसपी ने सम्मानित किया। इनमें वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश चन्द्र बोरा, आनंद बल्लभ कश्मीरा, नरेश कोहली, संजय जोशी, अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह कोरंगा, नवीन सौराड़ी, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, धीर सिंह, कांस्टेबल घनश्याम सिंह, केशव भौत, हरीश प्रसाद, कुन्दन सिंह, आशुतोष रावत, हरपाल सिंह, कृष्णा कार्की, कविता आर्या, चालक अजय जोशी, फायरमैन दीपक सिंह दानू, होमगार्ड प्रताप सिंह, पूरन सिंह, हरीश मनराल, अनुचर प्रताप नाथ गोस्वामी, स्वच्छक अनिल कुमार शामिल हैं।
बैठक में ये रही उपस्थिति

सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैन्थोला, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त, पीआरओ/प्रभारी साइबर सैल राहुल राठी, आशुलिपिक महेश कश्यप, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, उप निरीक्षक मोहित कुमार, हीरा सिंह, पूरन रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments