HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: घर में घुस कर महिला से अभद्रता व पति से...

Bageshwar News: घर में घुस कर महिला से अभद्रता व पति से मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
एक युवक पर महिला से अभद्रता और पति के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश में पुलिस जुट गई है। कोतवाली के कांडाधार क्षेत्र की एक की पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि बीते गुरुवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे जितेंद्र कमल उनके घर में घुस गया। वह महिला से अभद्रता करने लगा। जिसका विरोध उसके पति ने किया और वह गालीगलौज और मारपीट पर उतर आया। पीड़ित परिवार ने बामुश्किल रात बिताई और वह आरोपित से भयभीत हैं। इधर कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपित जितेंद्र कमल के खिलाफ धारा 354/504 आइपीसी में अभियोज पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपित को को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments