➤ आरोपी के खिलाफ विभिन्न मामलों में पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बेस तिराहे के पास अल्मोड़ा निवासी एक युवक के कब्जे से 25.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। युवक को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक नेतृत्व में टीम चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बेस तिराहे के पास सड़क से करबला को जाने वाले पैदल सीढ़ियों पर अवधेश कुमार टम्टा नामक युवक के कब्जे से 25.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई। यह नशा तस्कर अल्मोड़ा नगर के थाना बाजार क्षेत्र के टम्टा मौहल्ले का निवासी है। अब पुलिस बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और लिंक की भी जांच कर रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 380/411 भादवि, धारा 392/457/411 भादवि, धारा 380/411 भादवि, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट व धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले पंजीकृत हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक नीरज सिंघल, कांस्टेबल इरशाद उल्ला व हरीश प्रसाद शामिल रहे।


