HomeBreaking Newsचौकी इंचार्ज ने ली कोविड गाइडलाइंस की अनदेखी करने वालों की ख़बर,...

चौकी इंचार्ज ने ली कोविड गाइडलाइंस की अनदेखी करने वालों की ख़बर, वापस लौटाये बाहरी प्रदेशों से बगैर आरटीपीसीआर रिपोर्ट आये लोग, तबातोड़ चालान

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd

चौकी पुलिस क्वारब द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर निरंतर सख्त कदम उठाये जा रहे हैं। जिसके तहत बाहरी प्रदेश से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट की भी जांच की जा रही है। साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई निरंतर जारी है।

चौकी इंचार्ज ​दिलीप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आज बृहस्पतिवार को सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर मास्क घूमने व बिना कागजात वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। साथ ही बा​हर से आने वाले लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट को देखा। साथ ही सख्त लहजे में हिदायत दी कि मास्क के अलावा सैनिटाइजर अवश्य साथ रखें।

उन्होंने आज बाहर से आने वाले तमाम उन वाहनों को भी वापस भेज दिया, जो अपने साथ आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट लेकर नही आये थे। आज चौकी पुलिस द्वारा कुल 20 चालान किये गये। जिसमें कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी शामिल थी। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज के साथ कानि आनंद राणा, नंदन भाकुनी, प्रेम कुमार भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments