बरेली : मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में लगा टोक्यो ओलंपिक सेल्फी पॉइंट, मंडल प्रबंधक आशुतोष पन्त ने ली सेल्फी

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पन्त ने 23 जुलाई से जापान में प्रारंभ हो रहे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने…

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पन्त ने 23 जुलाई से जापान में प्रारंभ हो रहे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में लगें सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, मंडल क्रीडा सचिव सनत जैन सहित मंडल के शाखा अधिकारी पर्यवेक्षक एवं खिलाड़ियों ने भी सेल्फी लेकर टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को चियर किया।

उल्लेखनीय है कि भारत में खेल-कूद की गतिविधियों में भारतीय रेल का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल में भारतीय रेल के अनेक खिलाड़ी सम्मिलित है। विदित हो कि इज्जतनगर मंडल की धावक प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर रेलवे एवं देश का मान बढ़ाया है।

अन्य खबरें

राहत भरी खबर : कोरोना से एक भी मौत नहीं, राज्य होने जा रहा कोरोना मुक्त, 1445 एक्टिव केस

लालकुआं : पांच पिस्तौल और एक तमंचा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, आरोपियों का क्या है कासगंज से रिश्ता, जांच में जुटी पुलिस

बिग ब्रेकिंग : ढ़ाबों में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, दर्जन भर लड़कियां गिरफ्तार, 09 दिल्ली की तीन विदेशी, पढ़िये पूरी ख़बर….

उत्तराखंड में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला, युवक पहुंचा लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *