HomeBreaking NewsBig Breaking : फार्म हाउस में दाखिल होने पर किशोर को दे...

Big Breaking : फार्म हाउस में दाखिल होने पर किशोर को दे दी तालीबानी सजा ! डंडों से पीटा, पीछे छोड़ दिये खूंखार कुत्ते, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, दिल्ली

राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। जहां एक फार्म हाऊस में घुसे चोर को फार्म हाउस मालिक ने तालिबानी अंजाद में मौत की सजा दे दी। अब पुलिस इसकी तलाश में जुटी है और वह फरार बताया जा रहा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

घटनाक्रम के अनुसार दिल्ली के कापसहेड़ा थाना इलाके अंतर्गत गुड़गांव निवासी प्रकृति संधू का एक आलीशान फार्महाउस है। जहां उसकी पहरेदारी गार्ड व कई खूंखार कुत्ते किया करते हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ब्रेकिंग न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का निधन, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने मीडिया को जो जानकारी दी है उसके अनुसार किशोर संदीप मेहतो (16 वर्ष) नाम का एक किशोर अपने परिवार के साथ समालखा में रहता था। वह मूलरूप से झारखंड निवासी है और उसके पिता सोरिन्दर मेहतो ड्राइवर का काम करते हैं। संदीप बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे अपने दो दोस्तों के साथ चार एकड के एक फार्महाउस में घुस गया। जो कि प्रकृति संधू का बताया जा रहा है और गिल संधू ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम रजिस्टर्ड है।

कौन है नए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, जिन्हें मिली मोदी कैबिनेट में दो बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी, IAS अफसर से ‘अहम मंत्रालय’ संभालने का सफर

जानकारी के अनुसार घटना के समय प्रकृति अपने फार्म हाउस में ही था। तीन लड़कों को फार्म हाउस में घुसता देख गार्ड ने शोर मचा दिया। तब संदीप के दोस्त तो भागने में सफल हो गये, लेकिन संदीप पकड़ा गया। आरोप है कि फार्म हाउस के गार्ड व मालिक ने उसकी डंडों से पिटाई की और जब वह भागने लगा तो उसके पीछे खूंखार कुत्ते छोड़ दिये गये, जिसने उसे कई जगह काट डाला। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

श्रीनगर ब्रेकिंग : कश्मीर में 24 घंटे में 5 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

इसके बाद कुछ ही दूर पर वह गिर पड़ा और वहीं उसकी मौत हो गई। इस बीच शाम के समय वहां से गुजर रहे एक नवाब अंसारी ने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर मृतक की बहन को बुला पहचान करवाई कई। इधर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दिया है। फिलहाल फार्म हाउस मालिक प्रकृति संधू घटनास्थल से फरार है। पुलिस के अनुसार उसे भी जल्द पकड़ लिया जायेगा। शुरूआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है।

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्रिमंडल में अब कौन किस विभाग का मंत्री, पढ़ें पूरी लिस्ट

इधर इस मामले में एक तथ्य हैरान कर रहा है कि चोरी कि नियत से अमूमन चोर रात के समय दाखिल होते हैं, लेकिन सुबह 10.30 बजे वह भी जब गार्ड व कुत्ते वहां की पहरेदारी में लगे हों तब यह तीन लड़के फार्म हाउस में क्यों दाखिल हुए ? फिर भी यदि मान लिया जाये कि वह चोरी की नियत से दाखिल हुए थे। तब भी किशोर को जब दबोच लिया गया, तब पुलिस को मामले की सूचना क्यों नही दी गई। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

नियमों का पालन न करने पर रिजर्व बैंक ने लगाया 14 बैंकों पर 14.5 करोड़ का जुर्माना

अन्य खबरें

बड़ी खबर : उत्तराखंड में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला, युवक पहुंचा लखनऊ

बड़ी खबर : धर्मेन्द्र प्रधान को मिला शिक्षा मंत्रालय, अश्वनी वैष्णव को मिनिस्टर ऑफ़ आईटी कम्युनिकेशन और रेलवे की जिम्मेदारी, विस्तार से जानें किसे मिला कौन सा विभाग

Corona Update Uttarakhand : आज राज्य में कोरोना से एक भी मौत नहीं, 77 नए केस मिले

बड़ी खबर (उत्तराखंड अपडेट) : अब 12 जुलाई से खुलेंगे शिक्षकों के लिए स्कूल, आदेश हुए जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments