HomeUttarakhandAlmoraकविता — निश्चित है निर्वाण

कविता — निश्चित है निर्वाण

ADVERTISEMENTS

विगत वर्ष 08 जुलाई को अल्मोड़ा के चौघानपाटा हेड पोस्ट आफिस के निकट स्थित पं० गोविन्द बल्लभ पन्त पार्क में 100 वर्ष से भी अधिक पुराना देवदार वृक्ष व उससे लिपटी बोगनवेलिया की बेल टूट कर गिर गई थी। जिस पर तब कवि एडवोकेट कवीन्द्र पंत ने एक कविता लिखी थी। जो हम उस घटना के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित कर रहे हैं — सं.

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

एक वृक्ष देवदार का खड़ा सदियों से आकाश चूमता
संग अपने ले लता रक्तिम बोगनवेलिया की झूमता
सह अस्तित्व वृक्ष युगल एक दूजे में खोजता
संदेश अद्भुत जगत को दे मन सबका मोहता।

वह इतिहास नगर का जीवंत सुंदरता का प्रतिमान
वह स्मृतियों की अमर कथा जड़ता में जीवन का उपमान
वह पथिक की शीतल छांव खग वृंदों का उन्मुक्त आह्वान
वह खड़ा गगन में युगल आकर्षण मानो सबको देता सम्मान।

यह नियति का अद्भुत विधान प्रकृति का प्राविधान
यह सह अस्तित्व साथ हुआ तिरोहित नगर हृदय की पहिचान
यह गिरे धरा पर साथ साथ एक सच्चे संगी साथी समान
यह दृश्य विदारक घन बरसे अंबर से निरख इनका अवसान।

जो टूटे वह केवल एक वृक्ष लता नहीं जीवन विकास के थे प्रमाण
जो गिरे बंधे परस्पर एक दूजे से वह भावनाओं का था महाप्रयाण
वह नगर जीवन के अभिन्न अंग जीवंत समर्पण के थे परिमाण
वह ढहा स्मृतियों का महासमुच्चय कहता निश्चित है निर्वाण।

(कवीन्द्र पन्त); बुधवार,08.07.2020

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments