HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण मुद्दे पर आप का भड़का...

रानीखेत : राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण मुद्दे पर आप का भड़का गुस्सा, गांधी चौक में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd Ad

राज्य आंदोलनकारियों का सरकारी सेवाओं में आरक्षण समाप्त होने तथा मामले में सही तरह से पैरवी नही करने से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कहा गया कि आप का यह आंदोलन राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान दिलाने के लिए है।

वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में दिए जा रहे क्षैतिज आरक्षण 2011 से हाईकोर्ट में विचाराधीन था, लेकिन सरकारों की असंवेदनशीलता, लापरवाही और लचर पैरवी के चलते हाईकोर्ट ने साल 2018 मार्च में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को निरस्त कर दिया। ऐसे में राज्य सरकार को इस आदेश को निष्प्रभावी करने के लिए विधानसभा में विधेयक पारित करवाकर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानूनी एक्ट बनाना चाहिए था या हाईकोर्ट के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देना चाहिए था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया।

इसके ठीक उलट सरकार ने 2018 में ही उच्च न्यायालय के फैसले के बाद शासनादेश जारी कर इसको खत्म कर दिया। उक्त फैसले की खिलाफत में हुए प्रदर्शन में संगठन मंत्री संजीव जोशी, आप नेता जगदीश जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत बिष्ट, हितेंद्र अधिकारी, त्रिलोक बिष्ट, सोबन सिंह बोरा, हेम राम, पप्पू भाई, उमेश भट्ट रियाज खान, मुस्सु भाई आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments