HomeAccidentदर्दनाक हादसा : अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचला,...

दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचला, 5 बच्चों सहित 6 की मौत

ADVERTISEMENTS

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात भीषण सड़क हादसे में पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक बच्चों की उम्र 4 से 6 साल बताई जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक ट्रक मुजफ्फरपुर से छपरा की ओर जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 722 पर बखरा बाजार के सहदानी गांव के पास ट्रक पर चालक का नियंत्रण हट गया और सडक के किनारे बैठे लोगों को कुचलते हुए एक बिजली के खंभे से टकरा गया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में पांच बच्चे हैं, जिनकी उम्र चार से छह साल के बीच बताई जा रही है। मृतकों में अनिता कुमारी, निषा, गोलु, दुर्गा कुमारी और प्रियम कुमार तथा लच्छू पासवान (45) शमिल हैं।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद बिजली के खंभे में टकरा जाने से बिजली के तार से ट्रक में भी करंट आ गया।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी की स्थिति बन गई है तथा मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरैया के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों में भी दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बड़ी खबर (नैनीताल) : हल्द्वानी मंडी जा रहा मैक्स वाहन बल्दियाखान के पास दुर्घटनाग्रस्त, एक की दर्दनाक मौत, एक घायल

अन्य खबरें

शर्मनाक : Private hospital की करतूत, महज 15 हजार के लिए मृतक के परिजनों को नहीं सौंपा शव, मायूस गांव लौट गए पत्नी—बच्चे, वसूली फेल हुई तो सरकारी अस्पताल भिजवा दी लाश, यहां डेढ़ महीने तक मोर्चरी में रखा रहा शव

Uttarakhand : प्रदेश के तमाम डिग्री कालेजों में कार्यमुक्त किये गये 177 अतिथि शिक्षक, 11 माह का एग्रीमेंट खत्म, बेरोजगारी का दौर शुरू

उत्तराखंड : बकरी चराने जंगल गये युवक पर गुलदार ने किया हमला, बरामद हुआ क्षत—विक्षत शव

Uttarakhand : तप रही धरती, कहां गुम हुआ मानसून ? मौसम विज्ञानी भी हैरान, आज फिर आया 04 जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट

बिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : शॉपिंग मॉल में 5 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप, होम आइसोलेशन में भेजा, शहर में बनाये गये 2 माइक्रो कंटेनमेंट जोन, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments