HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: लोगों को गुपचुप शराब पिलाते ढाबा संचालक रंगेहाथों पकड़ा

Bageshwar News: लोगों को गुपचुप शराब पिलाते ढाबा संचालक रंगेहाथों पकड़ा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कपकोट पुलिस ने एक ढाबा संचालक को शराब पिलाते हुए रंगेहाथ पकड़ा। उसे गिरफ्तार कर लिया है और आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया है।
कपकोट पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम पाकड़ निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र चंद सिंह के कपकोट स्थित ढाबे में छापेमारी की। वहां बैठे कुछ लोग शराब पी रहे थे। पुलिस की भनक लगते ही वह फरार हो गए। पुलिस ने ढाबा मालिक से पूछताछ की और शराब पीने वालों की वह भी सटीक जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने अवैध रूप से शराब परोसने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ढाबा संचालक के खिलाफ धारा 60/21 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि शराब तस्करी और ढाबों में परोसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में आरक्षी वीरेंद्र गैड़ा, खुशाल राम आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments