HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा—बागेश्वर में कमजोर पड़ा पर खत्म नही हुआ कोरोना, अल्मोड़ा में 8...

अल्मोड़ा—बागेश्वर में कमजोर पड़ा पर खत्म नही हुआ कोरोना, अल्मोड़ा में 8 व बागेश्वर में 6 नए केस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर

अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपद में कोरोना की रफ्तार में कमी जरूर आई है, लेकिन संक्रमण का दौर लगातार जारी है। आज जहां अल्मोड़ा में 8 नए पॉजिटिव केस आये हैं, वहीं बागेश्वर में यह संख्या 6 है। अल्मोड़ा में वर्तमान में 56 एक्टिव केस हैं, जबकि बागेश्वर में संख्या 17 है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सोमवार को जनपद अल्मोड़ा में कुल 08 कोरोना पॉजिटिव केस आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या अब तक 11 हजार 836 हो चुकी है। डिस्चार्ज व माइग्रेट होने वाले 11 हजार 641 लोग हैं। वहीं अब तक 139 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। आज हवालबाग 04, भैसियाछाना 02, धौलादेवी 01 एवम देघाट से 01 केस मिला है।

उधर बागेश्वर में 4 नए कोरोना के मामले आये हैं और 2 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। यहां 17 एक्टिव मामले कोरोना के हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 188 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 100233 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 6014 पॉजिटिव केस आये हैं। जिनमें से 5941 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके हैं। शेष 17 संक्रमित मरीज घर में आईसोलशन में हैं तथा अब तक कुल 56 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 4 केस आये हैं तथा आज 02 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments