HomeUttarakhandAlmoraताड़ीखेत न्यूज : सामाजिक कार्यकर्ता डॉ० प्रमोद नैनवाल ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य...

ताड़ीखेत न्यूज : सामाजिक कार्यकर्ता डॉ० प्रमोद नैनवाल ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य सेवा से जुड़े महकमे को प्रदान किया ‘कारोना वारियर्स’ सम्मान, आशा कार्यकर्तियों की समस्याओं से हुए वाकिफ

सीएनई रिपोर्टर रानीखेत/ताड़ीखेत

ADVERTISEMENTSAd

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ताड़ीखेत में आयोजित एक कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद नैनवाल द्वारा आशाओं, एएनएम, डॉक्टरों, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों को कोरोना वारियर्स सम्मान, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

डॉ. नैनवाल के इस प्रयास से सभी कर्मचारियों में काफी उत्साह दिखायी दिया। ताड़ीखेत क्षेत्र की उपस्थित जनता ने डॉ. प्रमोद नैनवाल के प्रयास की सराहना की। इसी अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं ने डॉ. प्रमोद नैनवाल को एक ज्ञापन सौंपा। जिस पर उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। डॉ. प्रमोद नैनवाल ने डॉ. डीएस नाबियाल व ब्लॉक कार्डिनेटर तारा रावत के अथक प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. प्रमोद नैनवाल के साथ ग्राम प्रधान तौड़ा मंजीत भगत, छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा, कुमाऊं टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शंकर बिष्ट, उप प्रधान दीपक जोशी, पूर्व प्रधान ऐरारी विजय शंकर बिष्ट, चंदन नेगी, पथुली से हिमान्शु पांडेय, संजय पाण्डेय आदि शामिल थे। पूर्व प्रधान जीवन सिंह, पूर्व प्रधान व्यापार संघ ताड़ीखेत के अध्यक्ष विजय शंकर बिष्ट आदि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments