सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
ADVERTISEMENTS
विकासखण्ड बागेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत लेटी में आज पहली बार रसोई गैस का वाहन पहुंचा, तो ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। यहां तक कि कई ग्रामीण गैस वाहन को देखने पहुंच गए। गैस वाहन पहुंचते ही लोग उस पर लपक पड़े।

ग्राम प्रधान लेटी गोविंद डियारकोटी ने बताया कि ग्राम पंचायत लेटी में गैस वाहन की मांग ग्रामीणों द्वारा वर्षो से की जा रही थी, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन ही मिलते रहे और अब जाकर विधायक चन्दन राम दास के प्रयासों से आज गांव में गैस वाहन पहुंचा। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मुराद पूरी हुई। इससे पहले ग्रामीणों को गैस भरवाने के लिए 20 किमी दूर बागेश्वर आना पड़ता था। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत गैस आपूर्ति सुचारू करने पर विधायक चन्दन दास सहित इंडेन गैस के प्रबंधक का भी आभार जताया।
अन्य खबरें
Bageshwar : एएनएम ट्रेनिंग स्कूल को अन्यत्र शिफ्ट करने की सुगबुगाहट से भड़का आक्रोश, तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर निकाली भड़ास
Someshwar : हाल में पेयजल के लिए कई दिनों तक रुलाने वाली सोमेश्वर की पलयूड़ा—हटयूड़ा पेयजल योजना फिर चरमराई, टोटासिलिंग में पांच दिन में फटी लाइन दुरूस्त नहीं हो सकी, ग्रामीण पेयजल के लिए बेहद परेशान
Bageshwar : अतिवृष्टि से भारी नुकसान के बाद भी सुध नहीं लेने से भड़के काफली कमेड़ा के ग्रामीण, डीएम कार्यालय परिसर में पहुंचकर किया प्रदर्शन
Bageshwar : आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत व बचाव कार्य के निर्देश, डीएम विनीत कुमार ने किया आइआरएस के प्रशिक्षण का समापन
BREAKING : कोरोना की दूसरी लहर से जीत के करीब पहुंचे अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद, आज दोनों जिलों 3-3 नये केस
BAGESHWER : गांव में पहली बार गैस वाहन पहुंचा, तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे, विधायक दास के प्रयासों से पूरी वर्षों पुरानी मुराद, अब तक 20 किमी दूर जाते थे गैस भराने
Bageshwar : मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति से नाराज हुए डीडीओ, कपकोट विकासखंड के स्थलीय निरीक्षण पर पहुंचे तिवारी, जरूरी निर्देश दिए
ADVERTISEMENTS