Bageshwar News: जिला पंचायत सदस्यों ने योगा के साथ किया धरना प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन पर डटे रहने का ऐलान

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला पंचायत मे बजट की अनिमियता मामले मे जिला पंचायत के 9 सदस्य विगत सात दिनों से धरना दिए हुवे है। आज अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर धरने मे बैठे जिला पंचायत सदस्यों ने योग करते हुवे धरना दिया। और कहा कि जब तक उनकी मांगों को माना नही जाएगा वह धरने मे डटे रहेंगे।


ADVERTISEMENTS

जिला पंचायत बागेश्वर में बजट की अनियमितताओं व नियुक्तियों में धांधली के खिलाफ जिला पंचायत उपाध्यक्ष समेत आठ जिला पंचायत सदस्य धरने पर बैठे हैं। उनके द्वारा अनियमितताओं की जांच की मांग की जा रही है। नाराज सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय में अनिश्चित काल के लिए तालाबंदी भी की है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष और जिला पंचायत के कार्यों से असंतुष्ट आठ सदस्यों ने जिला पंचायत परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला पंचायत सदस्यों ने योग करते हुवे धरना दिया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि 55 प्रतिशत धन विवेकाधीन कोष बताकर रख लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में गंभीर धांधली हुई है और नियोजन समिति का गठन नियमानुसार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा की जब तक हमारी मांग नही मानी जायेगी हम धरना खत्म नही करेंगे। उन्होंने कहा कि कई दिनों के धरने के बाद जब जिला पंचायत अध्यक्ष यहां आयी तो उनके तेवर कुछ ज्यादा गर्म था वो पुलिस बुला कर हमें हटाना चाहती थी जो सवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। जिला पंचायत सदस्य सुरेश खेतवाल ने कहा कि सत्ता के संरक्षण के कारण जिला पंचायत में मनमानी हो रही है। उन्होंने कहा की जिला पंचायत में गंभीर आरोप लगने के बाद जांच नहीं हो रही है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाते कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष रिमोर्ट कंट्रोल से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग नही मानी गई तो हम आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सुरेंद्र खेतवाल, वंदना ऐठानी, रूपा कोरंगा, पूजा आर्या, इंद्रा परिहार आदि मौजूद थे

अन्य खबरें

Bageshwar : एएनएम ट्रेनिंग स्कूल को अन्यत्र शिफ्ट करने की सुगबुगाहट से भड़का आक्रोश, तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर निकाली भड़ास

Someshwar : हाल में पेयजल के लिए कई दिनों तक रुलाने वाली सोमेश्वर की पलयूड़ा—हटयूड़ा पेयजल योजना फिर चरमराई, टोटासिलिंग में पांच दिन में फटी लाइन दुरूस्त नहीं हो सकी, ग्रामीण पेयजल के लिए बेहद परेशान

Bageshwar : अतिवृष्टि से भारी नुकसान के बाद भी सुध नहीं लेने से भड़के काफली कमेड़ा के ग्रामीण, डीएम कार्यालय परिसर में पहुंचकर किया प्रदर्शन

Bageshwar : आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत व बचाव कार्य के निर्देश, डीएम विनीत कुमार ने किया आइआरएस के प्रशिक्षण का समापन

BREAKING : कोरोना की दूसरी लहर से जीत के करीब पहुंचे अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपद, आज दोनों जिलों 3-3 नये केस

BAGESHWER : गांव में पहली बार गैस वाहन पहुंचा, तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे, विधायक दास के प्रयासों से पूरी वर्षों पुरानी मुराद, अब तक 20 किमी दूर जाते थे गैस भराने

Bageshwar : मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति से नाराज हुए डीडीओ, कपकोट विकासखंड के स्थलीय निरीक्षण पर पहुंचे तिवारी, जरूरी निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें