अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश परेशानियों का सबब बन चुकी है। कई मुख्य व आंतरिक सड़क मार्गों पर मलबा आने की सूचना है। वहीं विभिन्न मोहल्लों में लोगों के घरों में भी पानी घुस आया है।
इधर धार की तूनी में सड़क के किनारे की दीवार ढह जाने से तमाम मलबा पत्थर सड़क पर आ गया है। जिसके बाद से यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। आम नागरिकों को यहां से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई आवासीय परिसरों को भी खेत आदि की दीवार गिरने से आंशिक नुकसान पहुंचा है।
बारिश का क्रम यदि यूं ही चलता रहा तो अधिक नुकसान होने की सम्भावना से इंकार नही किया जा सकता है। इधर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोचन जोशी ने बताया कि धार की तूनी में जेसीबी के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा से बागेश्वर को जाने वाला यह मार्ग फिलहाल बंद है। भूस्खलन का भी खतरा उत्पन्न हो रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।