HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : मैचाड़, गधोली पहुंचे पूर्व दर्जा मंत्री पिलख्वाल, मौके पर...

Almora News : मैचाड़, गधोली पहुंचे पूर्व दर्जा मंत्री पिलख्वाल, मौके पर ​ही किया जन समस्याओं का निस्तारण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल ‘सेवा ही संगठन अभियान’ के तहत विकासखंड हवालबाग के ग्राम मैचोड़ व गधोली में पहुंचे, जहां उन्होंने व्यापक जनसंपर्क कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछी। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की विभिन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व दर्जा मंत्री पिलख्वाल का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। हवालबाग विकास खंड के ग्राम मैचोड़ व ग्राम पंचायत गधोली में उन्होंने घर—घर सम्पर्क किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस बीच ग्राम गधोली मे वृद्ध महिलाओं द्वारा पूर्व मंत्री से गांव में ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन करवाने की मांग रखी।

Uttarakhand Breaking : महिला ने कुल्हाड़ी के वार से पति की कर दी निर्मम हत्या, गिरफ्तार

जिस पर पूर्व मंत्री ने हवालबाग विकास खंड के एमओआईसी डॉ. रंजन तिवारी से दूरभाष पर बात कर गधोली मे तुरंत वैक्सीन कैम्प लगवाने को कहा। गीता देवी द्वारा अपने बीपीएल कार्ड से संबंधित समस्या बताई। जिस पर पूर्व मंत्री द्वारा खंड विकास अधिकारी हवालबाग से दूरभाष पर वार्ता की और गीता देवी की समस्या से अवगत कराया और समाधान करने की बात की।

ग्राम मैचोड़ व गधोली मे मास्क, सैनिटाइजर व साबुन भी वितरित किये गये। पूर्व मंत्री के साथ ग्राम प्रधान मैचोड़ प्रदीप मेहता, मंडल उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, शंकर मेहता, विरेन्द्र मेहता, पान सिंह मेहरा, हीरा सिंह, शंकर सिंह मेहरा, हरीश बिष्ट, राजेंद्र मेहरा, महेन्द्र सिंह मेहरा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता करम सिंह मेहरा, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।

कोविड कर्फ्यू, बड़ा अपडेट : जारी हुई फाइनल SOP, अब यह हैं कर्फ्यू को लेकर अंतिम निर्देश, दैनिक रूप से खुलेंगी यह दुकानें…पढ़िये पूरी ख़बर

उत्तराखंड में 3908 एक्टिव केस बचें, आज 296 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments