HomeBreaking Newsशर्मनाक : लखनऊ के अस्पताल में ब्लैक फंगस पीड़ित महिला से रेप,...

शर्मनाक : लखनऊ के अस्पताल में ब्लैक फंगस पीड़ित महिला से रेप, सिगरेट से दागा, गहने भी लूटे, रविवार को हो गई मौत, ​डीएम ने बैठाई जांच

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर

सरकार को अब चुप्पी तोड़ इस बात का जवाब देना होगा कि अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती होने वाली महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी क्यों नही है ? देश में कई ऐसे मामले प्रकाश में आये हैं, जहां कोरोना संक्रमित महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़ व लज्जा भंग के कई अन्य मामले हुए हैं। ताजा मामला लखनऊ का है। जहां लोहिया अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस की महिला की कथित रूप से रेप पीड़ित महिला की आज रविवार को मौत हो गई है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

जानकारी के अनुसार लोहिया अस्पताल में भर्ती एक ब्लैक फंगस की मरीज महिला ने अपनी बहन को उसके साथ हुए अमानवीय बर्ताव की जानकारी दी थी। उसने बताया था कि उसके साथ अस्पताल स्टॉफ ने रेप किया है। यही नही उसके शरीर को सिगरेट से दागा गया और उसके गहने तक लूट लिये। यह आरोप मरीज की बहन रो—रोकर मीडिया के समक्ष लगा रही है।

यूपी : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

मृतका की बहन ने मामले की शिकायत अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से भी की थी, जिस पर उन्होंने जांच करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त ब्लैक फंगस पीड़ित महिला को 7 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली थी। पहले वह जिला अस्पताल भर्ती हुई थी, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया था। मृतका की बहन का आरोप है कि उसकी बहन को गत 11 जून को बिना कोई कारण बताये डिस्चार्ज कर दिया गया था।

जिसके बाद उसे अमेठी के जिला अस्पताल लाया गया। यहां पीड़िता ने खुद के साथ हुई घटना के बारे में बहन को बताया। आरोप लगाया था कि उसके साथ हॉस्पिटल स्टाफ ने रेप किया, गहने लूट लिये और शरीर को सिगरेट से दागा।

इधर अमेठी के डीएम अरूण कुमार ने इस मामले में एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि आरोप बहुत गम्भीर हैं। ज्ञात रहे इससे पूर्व इसी तरह का एक मामला प्रयागराज में भी सामने आया था। यहां भी एक युवती ने अस्पताल वालों पर रेप का आरोप लगाया था। उसकी भी मौत हो गई थी।

Uttarakhand : नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा ह्रदयेश के निधन पर राजकीय शोक घोषित, जारी हुआ आदेश

Big News : क्या उत्तराखंड में शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया या बढ़ाया जायेगा कोविड कर्फ्यू ! यह निर्णय ले सकती है सरकार, पढ़िये क्या बोले सरकार के प्रवक्ता उनियाल….

न्यायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ

शर्मनाक : लखनऊ के अस्पताल में ब्लैक फंगस पीड़ित महिला से रेप, सिगरेट से दागा, गहने भी लूटे, रविवार को हो गई मौत, ​डीएम ने बैठाई जांच

उत्तराखंड : प्रदेश में आज मिले 263 नए कोरोना संक्रमित, 07 की मौत, जानिये अपने जिले का हाल

Breaking News : प्रदेश में नही होगी 15 जून को स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा, ​अपरिहार्य कारणों से स्थगित

सोमवार से Delhi में अनलॉक प्रक्रिया शुरू : एक क्लिक में पढ़े क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

Uttarakhand Brekaing : कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, अस्पताल में निधन

अविश्वसनीय : यूपी का ‘प्रतापगड़’ ! जहां आने को तैयार नही एक भी IPS अफसर, पढ़िये पूरी कहानी….

राहुल, तीरथ, योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और बेबीरानी मौर्या ने इंदिरा हृदयेश के निधन पर जताया शोक

स्मृति शेष : “यूं बिना बताये चले जाना तो आपकी आदत में शुमार नहीं था”, कांग्रेस की कद्दावर नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का स्वर्णिम राजनैतिक सफर…

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का ब्रेन हम्रेज से दिल्ली में निधन

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments