HomeAccidentबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, साथी गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

यूएस नगर। यहां खटीमा के सूखा पुल के पास एक तेज रफ्तार बाइक के सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बगुलिया ग्राम निवासी पदम सिंह उम्र 45 साल अपने दोस्त दीवान सिंह के साथ खटीमा बाजार से लौट रहे थे।

इस बीच शक्ति मंदिर से कुछ आगे सूखा पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सुरक्षा के लिहाज से बनाई गई रेलिंग से जा टकराई।

कोरोना ब्रेकिंग : आज प्रदेश में 463 नए केस, 695 मरीजों ने जीती जंग, जानें ताजा आंकड़े

इस भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक उछलते हुए खाई में गिर गये। इस बीच तमाम लोगों की वहां भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को फोन पर मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष राजेंद्र पंत अपनी टीम के साथ घटनास्थल आये। इसके बाद चले रेस्क्यू अभियान में दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला गया।

दोनों गम्भीर घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पदम सिंह का चित्सिकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी दीवान सिंह की हालत भी गम्भीर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम उपचार में जुटी है।

दर्दनाक घटना : ईंट भट्ठे की चिमनी के लिए खोदा गया गड्ढा, नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत

मृतक अपने पीछे मां, पत्नी और दो बेटों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। खास तौर पर बूढ़ी मां और पत्नी का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों की गई जान, अकेले बिहार में 111 मौतें, दिल्ली में 109 – IMA

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments