HomeUttarakhandAlmoraरेड जोन दिल्ली से लौटे बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में मौत, दमा...

रेड जोन दिल्ली से लौटे बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में मौत, दमा व श्वांस रोग से थे पीड़ित, ऐतिहातन सैम्पल कोरोना जांच को भेजा

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। यहां स्याल्दे विकासखंड में रेड जोन दिल्ली से लौटे एक 73 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। बुजुर्ग में पूर्व से ही दमे के लक्षण दिखाई दे रहे थे।
मौत के बाद बुजुर्ग का सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड स्याल्दे के तलाई ​ग्राम निवासी एक बुजर्ग नारायण राम ने हाल में दिल्ली में आंखों का आपरेशन कराया था। वह बीते 21 मई को अपने गांव पहुंचे थे तथा होम क्वारंटीन थे। अचानक दमा का अटैक पड़ने पर आज उन्हें परिजनों द्वारा सीएचसी भिकियासैंण लाया जा रहा था, किंतु इसी बीच उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर वहां कार्यरत चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहां कार्यरत चिकित्सक के अनुसार उनकी मौत के कारण के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नही है, लेकिन ऐतिहात के तौर पर उनका सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार दिल्ली के विनोद नगर में रहता है। जहां यह वृद्ध रूके थे। यह पूरा सील्ड ऐरिया है। जिस कारण मृतक की मौत के बाद प्रशासन जरूरी एतिहात बरत रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments