Someshwar News: जन्म प्रमाणपत्रों व परिवार रजिस्टर की त्रुटियां दूर करने को भटक रहे कई ग्रामीण, आरोप— ग्राम पंचायत अधिकारी या तो नहीं मिलते या फिर सीएससी सेंटर भेज देते हैं
सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर तहसील के ताकुला ब्लाक के चार न्याय पंचायतों बैगनिया, चनोदा, सोमेश्वर व ढौनीगाड़ के गांवों में ग्रामीण एक अदद जन्म प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर में संशोधन कराने को तरस रहे हैं। जन शिकायतें हैं कि ग्राम पंचायत अधिकारी क्षेत्र में यदा—कदा ही मिलते हैं। इसके लिए परेशान लोगों का कहना है कि जो परिवार रजिस्टर आनलाईन दर्ज हुए हैं, उनमें कई त्रुटियां हैं, मगर पंचायत अधिकारी के नहीं मिल पाने से इनमें सुधार नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के एडवोकेट सुन्दर सिंह राना ने बताया कि परिवार रजिस्टर की प्रविष्टियों में कई खामियां पायी जा रही हैं, लेकिन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उनके पास जा रहे लोगों को परिवार रजिस्टर में संशोधन के लिए सीएससी सेंटर जाने को बोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिर सुधार के लिए लोगों को भटकाया जा रहा है।