Uttarakhand : घर में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा, मुख्य संचालिका, 03 कॉल गर्ल्स सहित 08 गिरफ्तार, पुलिस टीम की शानदार प्लानिंग आई काम, पढ़िये पूरी ख़बर….

0
प्रतीक चित्र

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

रामनगर पुलिस ने चोरपानी गांव में एक घर में चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। यहां चार महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य संचालक मौके से फरार होने के बाद अगले रोज दबोच लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस एसओजी टीम व कोतवाली पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर संयुक्त रुप से विकासखंड के ग्राम चोरपानी स्थित एक घर में छापा मारा।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : प्रदेश में थम रही कोरोना की रफ्तार, 3354 मरीजों ने जीती जंग, 589 नए केस

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी के नेतृत्व में टीम सादी वर्दी में वहां गई। इस दौरान मकान के भीतर जब कमरों के दरवाजे खुलवाये गये तो 04 पुरूष व 04 महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पाये गये। इस बीच गिरोह का एक मुख्य संचालक रोहित मौके से फरार हो गया। जिसे बृहस्पतिवार को पकड़ लिया गया।

सीओ भाकुनी ने बताया कि इस इलाके में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। जिसके बाद लगातार इस इलाके में नजर रखी जा रही थी। हर गतिविधि का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा था।

हल्द्वानी : किसी के झोले से मिली तो कहीं खोखे में बिक रही थी शराब, पुलिस ने अलग—अलग स्थानों ने पकड़े तीन शराब तस्कर

बुधवार को पुलिस को जैसे ही इस घर में महिलाओं व पुरुषों के होने की सूचना मिली तभी पुलिस के सिपाही सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर वहां पहुंच गये। जिसके बाद पूरी पुलिस टीम भी पहुंची। वहां चार महिला व चार पुरूष बेहद आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये और कई तरह की सामग्री भी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने गिरोह के संचालकों में शामिल लखनपुर निवासी शंकर पुत्र द्वारिका प्रसाद, भवानीगंज निवासी गर्षित पुत्र विकास, खताड़ी निवासी मुनीष पुत्र इसरत, मोहल्ला गुलरघट्टी निवासी बादशाह इरशाद पुत्र शहादत को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरोह की संचालिका व तीन देह व्यापार में लिप्त लड़कियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

हल्द्वानी न्यूज : डॉ. इंदिरा हृदयेश से मिला व्यापारी प्रतिनिधिमंडल, कहा बाजार खुलवाने में करें मदद, सरकार तक पहुंचाएं हमारी आवाज़

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि संचालिका एक व्यक्ति से 2500 रुपये लेती थी। इसमें से आधी धनराशि कॉल गर्ल को दी जाती थी। यह आवास चोरपानी गांव निवासी पूजा सैनी का है। जिसका पति हत्या के मामले में जेल में बंद है।

पुलिस ने पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए उनके संचालकों को पकड़ने के लिए प्लान बनाते हुए फोन के जरिये दो लड़कियों के लिए 5 हजार रूपये में सौदा तय किया। बुधवार देर रात्रि दो पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में संचालक के घर भेजा गया। कुछ देर तक पुलिस कर्मी वहां रहे।

Big News : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने फूंका आंदोलन का बिगुल, हल्द्वानी—अल्मोड़ा में प्रदर्शन

इसके बाद सीओ बलजीत सिंह भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी सुधीर, कोतवाल अबुल कलाम व पुलिस टीम ने वहां छापा मारा और इस तरह इस अनैतिक देह व्यापार का भांडा फूट गया।

फिलहाल पुलिस इस सैक्स रैकेट की डिटेल खंगाल रही है। इसमें कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

सराहनीय : हल्द्वानी वालों के लिए कोरोना काल में संकटमोचक की भूमिका में आप कार्यकर्ताओं की टीम ! ‘आप की रसोई’, ‘घर—घर सेनेटाइजेशन’, ‘नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा’ जैसे कार्यों की लंबी फहेरिस्त

हल्द्वानी : महंगाई व अस्पतालों की दुर्दशा पर सरकार पर जमकर बरसे समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता, धरना—प्रदर्शन

हल्द्वानी : कब त​क अलग—अलग गुटों में बंटे रहेंगे व्यापारी, हमारी आपसी फूट का फायदा उठा रही सरकार : कुंवर

हल्द्वानी न्यूज : बाजार बंदी के खिलाफ भड़का व्यापारियों का गुस्सा, आंखों में काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

हल्द्वानी : युवती को अकेली पा मकान मालिक ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

Big Breaking News : TET certificate का validity period हुआ अब Lifetime, शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जायेंगे candidate

Uttarakhand Breaking News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

फिर से बवाल, बाबा रे बाबा ! पढ़िये, हरिद्वार के covid hospitals पर क्यों भड़का IMA, सीएम व मुख्य सचिव से करेंगे यह शिकायत….

घर में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा, मुख्य संचालिका, 03 कॉल गर्ल्स सहित 08 गिरफ्तार, पुलिस टीम की शानदार प्लानिंग आई काम, पढ़िये पूरी ख़बर….

Uttarakhand Breaking : दून मेडिकल कालेज में ICMR COVID-19 Portal के covid data में हेरफेर, Fake corona report की गई तैयार

उत्तराखंड : सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल

बड़ी ख़बर : 08 जून के बाद मिल सकती है कोविड कर्फ्यू में ढील, चरणबद्ध खोली जायेगी बाजार, पर यह होगी शर्त…पढ़िये पूरी ख़बर

हल्द्वानी : युवती को अकेली पा मकान मालिक ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1