समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष हरपाल शर्मा के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई व अस्पतालों की दुर्दशा को लेकर लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में एक दिवसीय धरना—प्रदर्शन किया।
लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने कहा कि सरसों का तेल तक अब दो सौ रूपये किलो हो गया है। दाम बढ़ने से आम जनता की कमर टूट गई है। वहीं जिला अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने कहा कि 2020 से समाजवादी पार्टी अस्पतालों की दुर्दशा को लेकर धरना—प्रदर्शन करती आई है।
आज आम जनता को प्राइवेट हॉस्पिटल लूट रहे हैं। वहीं जिला अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा अपना विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई पर अंकुश व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। चाहे जेल ही जाना पड़ जाए। सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौक पर न दिलशाद अंसारी, संजू मौर्य, बृजेश पाल आदि भी मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।