सीएनई रिपोर्टर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनलॉकिंग की प्रोसेस जल्द शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने व्यापारी वर्ग को धैर्य रखने की सलाह देते हुए कहा है कि कोरोना के नए मामले कम होने के साथ ही अनलॉकिंग की भी उम्मीद बढ़ गई है।
Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ेंउल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली में सब कुछ पूर्ववत खोलने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। केजरीवाल सरकार ने भी आश्वासन दिया है कि कोरोना केस कम होने के साथ ही धीरे-धीरे सभी गतिविधियों को फिर से जारी कर दिया जायेगा।
केजरीवाल के ही शब्दों में ”पिछले 24 घंटे में 900 के करीब मामले आए हैं, दूसरी कोरोना लहर के बाद पहली बार हजार से कम केस आए हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि जैसे-जैसे केसेज कम होंगे, हम अनलॉकिंग करेंगे। हम चाहते हैं कि Economic activities वापस पटरी पर आएं, ताकि अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आ सके।”
सीएम ने व्यापारियों द्वारा व्यक्त किये जा रहे रोष पर कहा कि वह समझ रहे हैं व्यापारी वर्ग बहुत दिक्कत में है। उनकी बेचैनी वह महसूस कर पा रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि, ”मैं उनसे कहना चाहता हूं कि बड़ी मुश्किल से हमलोगों ने महीने डेढ़ महीने लॉक करके इस स्थिति को काबू में किया है। अभी थोड़ा धीरज रखें, जल्दबाजी ना करें। बहुत जल्दी हम चाहते हैं कि मार्केट खुले, उनकी दुकानें भी खुलें, और धीरे-धीरे जैसे जैसी स्थिति काबू में आती जाएगी, हम सब कुछ खोलेंगे। जैसे-जैसे स्थिति में सुधार हो रहा है, मजदूर वापस लौट रहे हैं।”
यहां यह बता दें कि देश की राजधानी होने के कारण पूरे देश की नजर दिल्ली के Chief Minister Arvind Kejriwal पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि दिल्ली में अनलॉकिंग की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अन्य राज्यों में भी मुख्यमंत्री ऐसे ही आदेश जारी कर सकते हैं।
विधायक चंदन राम दास कोरोना संक्रमित, बागेश्वर अस्पताल से देहरादून हुए रेफर
Uttarakhand Breaking : यहां बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के टीम सहित पहुंचने का हो रहा विरोध
Uttarakhand : दोस्त से हुई अनबन तो फांसी के फंदे पर झूल गई नर्स, मौत










