Uttarakhand Breaking : यहां बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के टीम सहित पहुंचने का हो रहा विरोध, ग्रामीणों में आक्रोश, पूछ रहे कोरोना काल में कैसे मिली पहाड़ों में शूटिंग की इजाजत

0

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मनोज वाजपेयी के एक वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में टीम सहित मुक्तेश्वर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका विरोध शुरू हो गया है। इस सिलसिले में कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि उनकी कोई सुनवाई नही हुई।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा की दर्जनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अहम किरदान निभाने वाले मनोज वाजपेयी के मुक्तेश्वर पहुंचने पर ग्रामीण सकते में आ गये हैं। उनका आरोप है कि कोरोना काल में दिल्ली—मुम्बई से सैकड़ों की भीड़ लेकर उनके पहुंचने से यहां कोरोना संक्रमण फैल सकता है।

उत्तराखंड : लॉकडाउन में मिली फुर्सत तो घर में बनाने लगा अवैध हथियार, एसओजी के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश व गैंगस्टर बंटी, पढ़िये पूरी ख़बर…

मुक्तेश्वर क्षेत्र के शीतला स्थित एक रिजॉर्ट में वाजपेयी के पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में शूटिंग शुरू हुई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। क्षेत्र के शीतला, सतखोल और सतोला के ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस बात की हैरानी है कि एक ओर सरकार स्थानीय नागरिकों को कोविड के सख्त नियम के अनुपालन की हिदायत दे रही है, वहीं मुम्बई से कलाकार अपने साथ भीड़ लेकर पहाड़ों में आ रहे हैं।

आरोप है कि प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी उनकी नही सुन रहे हैं। इधर जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि भवाली पुलिस को शिकायत की गई तो उन्हें धमका दिया।

उत्तराखंड, बड़ी राहत : लगातार कम हो रही नए कोरोना संक्रमितों की संख्या, रिजल्ट बेहतर रहे तो जल्द से शुरू हो सकती है अनलॉकिंग की प्रक्रिया

इधर भवाली कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि शूटिंग करने वाली टीम इजाजत लेकर आई है। वे लोग RTPCR negative रिपोर्ट लेकर आए हैं। इधर, रामगढ़ मंडल के भाजपा अध्यक्ष कुंदन चिलवाल ने बताया कि शनिवार को इस विषय में ग्रामीणों और प्रशासन से बात की जाएगी।


ज्ञात हरे कि विगत वर्ष के जून माह में भी मनोज वाजपेयी उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद आये थे। उस दौरान उनका लोगों ने काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था।

अल्मोड़ा : रविवार को तय थी शादी, लड़की ​निकली नाबालिग, पुलिस ने रूकवा दी शादी, पिता ने भी स्वीकारी गलती, अब बिटिया के बालिग होने का करेंगे इंतजार

शर्मनाक : इन बच्चों को महज दो तरबूज तोड़ने की मिली इतनी बड़ी सजा ! डंडों से पीटा, टी शर्ट पर काले रंग से ‘चोर’ लिखा, फिर गांव में घुमाया, पढ़िये पूरी ख़बर….

Uttarakhand : किसी दुश्मन को भी न हो Black fungus, मरीजों को उपचार में खर्च करनी पड़ रही भारी धनराशि, गरीबों की पहुंच से बाहर हैं महंगे Injection, आयुष्मान में भी कवर नही

पूरे देश की टिकी है Delhi पर निगाहें, कभी भी शुरू हो सकती है Unlocking की प्रकिया, अन्य प्रदेशों के सीएम भी ले सकते हैं बड़ा फैसला….

विधायक चंदन राम दास कोरोना संक्रमित, बागेश्वर अस्पताल से देहरादून हुए रेफर

Uttarakhand Breaking : यहां बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के टीम सहित पहुंचने का हो रहा विरोध

Almora : हाथों में थालियां और कटोरे लेकर भीख मांगने बैठे व्यापारी, कोरोना कर्फ्यू के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नही, यह हैं प्रमुख मांगें…

गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड : पुलवामा के शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता बनी सेना में लेफ्टिनेंट, सीएम तीरथ ने किया सैल्यूट

Uttarakhand : दोस्त से हुई अनबन तो फांसी के फंदे पर झूल गई नर्स, मौत

ADVERTISEMENTS