HomeUttarakhandAlmoraBig News : मेडिकल परीक्षण के बाद Delhi भेजी जायेगी जेल से...

Big News : मेडिकल परीक्षण के बाद Delhi भेजी जायेगी जेल से रिहा हुई पाकिस्तानी मूल की American citizen फरिदा मलिक, India में अवैध रूप से प्रवेश के आरोप में हुई थी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के जुर्म में जेल में सजा काटने के बाद रिहा हुई पाक मूल की फरीदा मलिक को आज शनिवार को मेडिकल के बाद दिल्ली भेजा जायेगा। जहां से जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह अमेरिका के लिए रवाना हो जायेगी। ज्ञात रहे कि फरीदा का मूल पाकिस्तान है, जबकि वह अमेरिकी नागरिक है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

यहां यह बता दें कि फरीदा पर आरोप है कि गत 12 जुलाई 2019 को उसने नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। वह नेपाल की एक यात्री बस में सवार होकर बनबसा होते हुए दिल्ली जाने के लिए प्रयासरत थी।

2019 में वह गिरफ्तार हुई थी। उसे बनबसा इमीग्रेशन चेकपोस्ट में पकड़ा गया था। फरीदा का पासपोर्ट तो बना था, लेकिन उसमें भारत का वीजा नही था। यह महिला किस उद्देश्य से भारत में प्रवेश कर रही थी, ​इसका खुलासा नही हुआ है।

अल्मोड़ा : रविवार को तय थी शादी, लड़की ​निकली नाबालिग, पुलिस ने रूकवा दी शादी, पिता ने भी स्वीकारी गलती, अब बिटिया के बालिग होने का करेंगे इंतजार

गत दिवस शुक्रवार को बनबसा पुलिस उसे लेने अल्मोड़ा जिला कारागार आई थी। अब वैधानिक कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे दिल्ली के रास्ते अमेरिका भेजा जाना है।

इमिग्रेशन चैकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि वीजा के बगैर नेपाल से भारत में प्रवेश करने के जुर्म में उसे बनबसा पुलिस के सुपुर्द किया गया था।

पुलिस जांच में यह पता चला कि फरीदा के पास 03 पासपोर्ट थे। जिसके बाद उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। कुछ समय पूर्व न्यायालय ने उसे जमानत पर छोड़ दिया था।

उत्तराखंड : लॉकडाउन में मिली फुर्सत तो घर में बनाने लगा अवैध हथियार, एसओजी के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश व गैंगस्टर बंटी, पढ़िये पूरी ख़बर…

इसके बाद भी तारीखों पर जब वह हाजिर नही हुई तो उसके खिलाफ वारंट निकला। बाद में उसे पुन: गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आज उसका मेडिकल परीक्षण होगा, जिसके बाद उसे दिल्ली ले जाया जाएगा।

उत्तराखंड, बड़ी राहत : लगातार कम हो रही नए कोरोना संक्रमितों की संख्या, रिजल्ट बेहतर रहे तो जल्द से शुरू हो सकती है अनलॉकिंग की प्रक्रिया

शर्मनाक : इन बच्चों को महज दो तरबूज तोड़ने की मिली इतनी बड़ी सजा ! डंडों से पीटा, टी शर्ट पर काले रंग से ‘चोर’ लिखा, फिर गांव में घुमाया, पढ़िये पूरी ख़बर….

Uttarakhand : किसी दुश्मन को भी न हो Black fungus, मरीजों को उपचार में खर्च करनी पड़ रही भारी धनराशि, गरीबों की पहुंच से बाहर हैं महंगे Injection, आयुष्मान में भी कवर नही

पूरे देश की टिकी है Delhi पर निगाहें, कभी भी शुरू हो सकती है Unlocking की प्रकिया, अन्य प्रदेशों के सीएम भी ले सकते हैं बड़ा फैसला….

विधायक चंदन राम दास कोरोना संक्रमित, बागेश्वर अस्पताल से देहरादून हुए रेफर

Uttarakhand Breaking : यहां बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के टीम सहित पहुंचने का हो रहा विरोध

Almora : हाथों में थालियां और कटोरे लेकर भीख मांगने बैठे व्यापारी, कोरोना कर्फ्यू के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नही, यह हैं प्रमुख मांगें…

गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड : पुलवामा के शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता बनी सेना में लेफ्टिनेंट, सीएम तीरथ ने किया सैल्यूट

Uttarakhand : दोस्त से हुई अनबन तो फांसी के फंदे पर झूल गई नर्स, मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments