HomeBreaking Newsउत्तराखंड, यहां पंपिंग योजना के करीब नदी में दिखाई दिया अधजला शव,...

उत्तराखंड, यहां पंपिंग योजना के करीब नदी में दिखाई दिया अधजला शव, हड़कंप, देखिये वीडियो

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

यहां पिथौरागढ़ की पंपिंग योजना के निकट नदी में अधजला शव बहता हुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया है। हालांकि यह लाश कहां से आई, निश्चित रूप से कहा तो नही जा सकता, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दाह संस्कार के वक्त कोई इसे अधजला छोड़ कर चले गये होंगे। बताया जा रहा है कि इसी स्थान के समीप कोरोना संक्रमितों के शव जलाये जाते हैं।

हल्द्वानी : विकलांग युवती का 2 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था कथित पत्रकार, रात 2 बजे घर से उठा लाई पुलिस, पढ़िये पूरी ख़बर…

इधर एसडीएम सदर पिथौरागढ़ तुषार सैनी ने यह लाश कोरोना संक्रमित की होने से इंकार किया है। डीएम का कहना है कि जिस जगह कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। वहां पर उनकी टीम तैनात है। यह कहना ग़लत है कि शव कोरोना संक्रमित का है। शव ऊपर से बहकर आया है। कहां से शव आया, किसका शव है इसकी जांच की जा रही है।

उत्तराखंड : मौतों की संख्या में गिरावट, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में तेजी, जानें जिलेवार ताजा आंकड़े

अलबत्ता नदी में इस तरह से अधजली लाश बहने का मामला आज यहां चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने सोशल मीडिया में इसके वीडियो भी वायरल किये हैं।

सागर हत्याकांड, बड़ा खुलासा : हत्या के दौरान सुशील के साथ शामिल थे कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के चार बदमाश, पुलिस ने की तबातोड़ गिरफ्तारियां

उत्तराखंड : भावी जीवनसाथी के इंतजार में बैठी थी दुल्हन, पिता की हो गई कोरोना से मौत ! डोली की जगह घर से उठी अर्थी, मातम में तब्दील हुई शादी की खुशियां

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments