Almora News: कठिन दौर में जनसेवा ही सच्ची राजनीति—कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अल्मोड़ा जिले के कार्यकर्ताओं में भरा सेवा में जुटने का जोश, बोले—सेवा कार्यों से ही मिले विरोधियों को जवाब

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा की कोरोना के इस कठिन दौर में जनसेवा ही सच्ची राजनीति है। कोरोना को हराने के लिए हमें एकजुट होकर मुकाबला करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विरोधियों का जवाब भी सेवा कार्यों से ही देना है। श्री कौशिक ने आज अल्मोड़ा जिले की वर्चुअल तरीके से आयोजित बैठक में यह बात कही। उन्होंने सजग रहने पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना के केस कम हुए हैं, लेकिन कोरोना खत्म नहीं हुआ है।


प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर पीड़ित एवं जरुरतमंद तक पहुंचना जरूरी है, यही पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने मास्क, सैनिटाइजर का वितरण और स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल से संपर्क कर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा को 2 हज़ार यूनिट ब्लड एकत्रित करने का जिम्मा सौंपा गया है और इसमें सहयोग की जरुरत है। उन्होंने जरुरतमन्दों को अस्पताल तक पहुंचाने के साथ ही आक्सीजन, दवा व अन्य आवश्यक चीजें जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाएं।

अल्मोड़ा में कोरोना की रफ्तार में लगा ब्रेक, आज मात्र 11 नए संक्रमित

उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यक्ता के अनुरूप कार्य हों। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि कांग्रेस नकारात्मक राजनीति करके राहत कार्य और वैक्सीनेशन को लेकर अफवाह फैला रहा है, जबकि उसे संकट की घड़ी में मिल जुलकर काम करके जनता की मदद को आगे आना चाहिए था। उन्होंने कांग्रेस के ऐसे प्रयासों को विफल करना जरूरी है और सरकार के जनहित में उठाए गए कदमों व लिये गए निर्णयों का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। साथ ही यह देखने को कहा कि राशन की दुकानों में राशन समय पर उपलब्ध हो रहा या नहीं।

Someshwar News: सूची से राशन कार्ड गायब होने और यूनिटें घटा देने के मामले ने पकड़ा तूल, ज्येष्ठ प्रमुख व ग्राम प्रधान संगठन ने डीएम से की शिकायत, जांच की मांग और आंदोलन की चेतावनी

बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य में पूर्ण रूप से सेवा भाव से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों का संकलन किया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार जिले में कोविड से प्रभावित कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम लेने या मदद करने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन करने के लिए कहा। उन्होंने सेवा कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं से स्वयं को भी सुरक्षित रखने को कहा। वर्चुअल बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, सुरेश भट्ट, जिला प्रभारी आशीष गुप्ता भी मौजूद रहे।

Almora News : कोरोना महामारी से मरने वाले राज्य आंदोलकारियों के परिजनों को दें 10 लाख का मुआवजा, राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

पार्टी के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने जिले में कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी। बैठक में अल्मोड़ा जनपद की ओर से राज्य मंत्री रेखा आर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक महेश नेगी, विधायक महेश जीना, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, कुंदन लटवाल, मुकुल साह, नेहा बिष्ट, विनीत बिष्ट, किरण पन्त, विमला रावत, धर्मवीर आर्य, हरीश कनवाल, सुनील बिष्ट, राजा खान, कैलाश गोस्वामी, ममता भट्ट, महिपाल बिष्ट, गिरीश सत्यबली, नरेंद्र प्रसाद, तुषारकान्त साह, शैलेंद्र साह, पूनम पालीवाल सहित सभी मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी आदि शामिल रहे। संचालन महामंत्री महेश नयाल व प्रेम शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

Almora News: आशा वर्कर्स ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत उठाई सात सूत्रीय मांगें, पीएम व सीएम को भेजे ज्ञापन

Almora News: ‘हिटो पहाड़’ के बैनर तले समाजसेवी शुभम धर्मशक्त् के नेतृत्व में मदद को बढ़े हाथ, गांव—गांव निकल पड़ी युवा वा​लिंटियर्स की टीम, अल्मोड़ा के बीस गांवों में बांटी सामग्री और किया जागरूक

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कोरोना की स्थिति में सुधार, आज मिले 2071 नए केस, 7051 मरीज हुए डिस्चार्ज

उत्तराखंड में सख्त हुए कोरोना कर्फ्यू के नियम, विस्तार से पढ़े Full SOP

Big Breaking : इंसान में पाया गया छिपकली व गिरगिट वाला येलो फंगस, ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद नई बला, देश में पहला मामला

Breaking: मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त बार्ज में बागेश्वर जिले के दो युवक, एक का शव मिला और दूसरा लापता, अपने घर का इकलौता चिराग था मृतक

Uttarakhand : महिला जिसे समझ रही थी रिश्ते का भाई, वह साइबर ठग निकला, खाते से साफ हुए 70 हजार

Uttarakhand : प्रदेश में 01 जून तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ़्यू , दुकानों की खुलने की अवधि बढ़ी, पढ़िये आदेश में क्या है नया….

कोरोना संक्रमित बागेश्वर के जिला समाज कल्याण अधिकारी का निधन, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में ली अंतिम सांस

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Breaking News : सभी अस्पतालों को हर दिन देने होंगे कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े, दोबारा जारी हुए सख्त निर्देश, बहुत देर से मिली 355 मौतों की डिटेल

राजस्थान के दो जिलों में लगभग 21 दिनों के भीतर 600 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित, तीसरी लहर की दस्तक का अंदेशा, देश भर में आंकड़े जुटाने की जरूरत….

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें