Almora News: राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने राज्य के अस्पतालों को दिए 1.45 करोड़ रुपये की धनराशि, अस्पतालों में यह धनराशि जुटाएगी संसाधन—कर्नाटक

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने राज्य के विभिन्न अस्पतालों के लिए अपनी सांसद निधि से 1.45 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि कोरोनाकाल में अस्पतालों में उपकरणों व आक्सीजन की उपलब्धता के लिए दी गई है, ताकि कोविड मरीजों की जान बच सके। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने अपनी सांसद निधि से राज्य के विभिन्न जनपदों के चिकित्सालयों के लिए 1.45 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। यह धनराशि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच अस्पतालों में उपकरणों व आक्सीजन आपूर्ति के लिए दी गई हैं। यह जानकारी एनआरएचएम उत्तराखंड के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने दी है।


ADVERTISEMENTS

कर्नाटक ने बताया कि सांसद प्रदीप टम्टा ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी (नैनीताल) तथा अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को 15-15 लाख रुपये और बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़, चमोली, पौढ़ी, टिहरी, उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग जिलों को 10-10 लाख रुपये दिए हैं। इसके अलावा बागेश्वर में आक्सीजन प्लांट के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि सांसद निधि से स्वीकृत की है। पूर्व दर्जा मंत्री श्री कर्नाटक ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2020-2021 की सांसद निधि पर रोक लगायी गयी थी, अब इसके अवमुक्त होने पर सांसद द्वारा कोरोना महामारी से त्रस्त नागरिकों के स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकता को पूरा करने के लिए यह धनराशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इससे कोरोना महामारी में चिकित्सालयों में आक्सीजन की किल्लत दूर हो सकेगी व गम्भीर कोरोना संक्रमितों के जीवन को बचाया जा सकेगा।

अल्मोड़ा में कोरोना की रफ्तार में लगा ब्रेक, आज मात्र 11 नए संक्रमित

Someshwar News: सूची से राशन कार्ड गायब होने और यूनिटें घटा देने के मामले ने पकड़ा तूल, ज्येष्ठ प्रमुख व ग्राम प्रधान संगठन ने डीएम से की शिकायत, जांच की मांग और आंदोलन की चेतावनी

Almora News : कोरोना महामारी से मरने वाले राज्य आंदोलकारियों के परिजनों को दें 10 लाख का मुआवजा, राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

Almora News: आशा वर्कर्स ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत उठाई सात सूत्रीय मांगें, पीएम व सीएम को भेजे ज्ञापन

Almora News: ‘हिटो पहाड़’ के बैनर तले समाजसेवी शुभम धर्मशक्त् के नेतृत्व में मदद को बढ़े हाथ, गांव—गांव निकल पड़ी युवा वा​लिंटियर्स की टीम, अल्मोड़ा के बीस गांवों में बांटी सामग्री और किया जागरूक

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कोरोना की स्थिति में सुधार, आज मिले 2071 नए केस, 7051 मरीज हुए डिस्चार्ज

उत्तराखंड में सख्त हुए कोरोना कर्फ्यू के नियम, विस्तार से पढ़े Full SOP

Big Breaking : इंसान में पाया गया छिपकली व गिरगिट वाला येलो फंगस, ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद नई बला, देश में पहला मामला

Breaking: मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त बार्ज में बागेश्वर जिले के दो युवक, एक का शव मिला और दूसरा लापता, अपने घर का इकलौता चिराग था मृतक

Uttarakhand : महिला जिसे समझ रही थी रिश्ते का भाई, वह साइबर ठग निकला, खाते से साफ हुए 70 हजार

Uttarakhand : प्रदेश में 01 जून तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ़्यू , दुकानों की खुलने की अवधि बढ़ी, पढ़िये आदेश में क्या है नया….

कोरोना संक्रमित बागेश्वर के जिला समाज कल्याण अधिकारी का निधन, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में ली अंतिम सांस

Breaking News : सभी अस्पतालों को हर दिन देने होंगे कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े, दोबारा जारी हुए सख्त निर्देश, बहुत देर से मिली 355 मौतों की डिटेल

राजस्थान के दो जिलों में लगभग 21 दिनों के भीतर 600 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित, तीसरी लहर की दस्तक का अंदेशा, देश भर में आंकड़े जुटाने की जरूरत….

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें