HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking, Almora : हाईस्कूल—इंटर की छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया कोचिंग...

Big Breaking, Almora : हाईस्कूल—इंटर की छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया कोचिंग के बहाने छेड़खानी का आरोप, डीजी के आदेश पर सीईओ ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से मांगा स्पष्टीकरण, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में अध्यनरत हाईस्कूल व इंटर की छात्राओं ने विद्यालय के एक शिक्षक पर कोचिंग के बहाने उनके साथ छेड़खानी व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। यह लिखित शिकायत बाकायदा शिक्षा महानिदेशक को भेजी गई है। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को मामले का स्पष्टिकरण देने का आदेश जारी किया है।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

Breaking News : सभी अस्पतालों को हर दिन देने होंगे कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े, दोबारा जारी हुए सख्त निर्देश, बहुत देर से मिली 355 मौतों की डिटेल

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित ​प्राइवेट स्कूल में हाईस्कूल व इंटर में पढ़ने वाली छात्राओं ने बिना नाम का उल्लेख किये शिक्षा महानिदेशक को एक पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने संबंधित शिक्षक पर कई गम्भीर आरोप लगाये हैं। जिसमें कहा गया है कि शिक्षक के पास कोचिंग के लिए के लिए जाती थीं। इस दौरान उस शिक्षक द्वारा उनके साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की गई। शिक्षक के व्यवहार से वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

राजस्थान के दो जिलों में लगभग 21 दिनों के भीतर 600 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित, तीसरी लहर की दस्तक का अंदेशा, देश भर में आंकड़े जुटाने की जरूरत….

इस शिकायत को डीजी ने बेहद गम्भीरता से लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच को कहा है। जिस पर सीईओ ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण देने को कहा है।

शिकायती पत्र के बारे में बस इतना पता चला है कि यह शिक्षक छात्राओं को कोचिंग में बुलाता था और छेड़खानी करता था। हालांकि इस प्रकरण में घटना की तिथि का कोई जिक्र नही है। यह घटनाक्रम कब का है। शिक्षक छात्राओं को कहां पर बुलाता था। क्या छात्राएं कोचिंग में जाती थीं अथवा उसके घर इसका कोई जिक्र नहीं है।

अल्मोड़ा : आंखे पथरा गई साहेबान से मदद के इंतजार में, फिर लॉकडाउन में घर लौटे युवाओं ने खुद ही बना दी डेढ़ किमी सड़क, अतिवृष्टि के नुकसान में भी झांकने नही आया कोई सरकारी नुमाइंदा….

सीईओ एचबी चंद ने बताया कि प्रधानाचार्य को स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, लेकिन फिलहाल उन्होंने कोई जवाब अभी तक नही भेजा है। जांच पूरी होने के बाद ही ​अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

हल्द्वानी शहर में बने है 43 कंटेनमेंट जोन

हाईस्कूल—इंटर की छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया कोचिंग के बहाने छेड़खानी का आरोप, डीजी के आदेश पर सीईओ ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से मांगा स्पष्टीकरण, हड़कंप

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments