Big Breaking : स्कूटी से घर लौट रही महिला एएसआई की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, एएसपी कार्यालय नैनीताल में थी तैनात

0

किच्छा। घर लौट रही एक महिला एएसआई की स्कूटी की अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।


ADVERTISEMENTS

महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय नैनीताल में कार्यरत थी। घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा के टनकपुर रोड निवासी महिला एएसआई कंचन सामंत 39 वर्ष पुत्री शोभन सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय नैनीतालमें कार्यरत थी।

नैनीताल : इस परिवार पर लगी Corona की काली नज़र, मां, बेटा—बेटी तीनों की मौत, उजड़ गया हंसता—खेलता परिवार

शनिवार की शाम ड्यूटी करने ले बाद वह स्कूटी से अपने घर खटीमा को निकली। रात 09 बजे के आस—पास किच्छा तीसरी मिल के पास उसकी स्कूटी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सीएम सिंह पुलिस टीम के साथ दुर्घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद मृतका के परिजनों को उसी के मोबाइल से सूचित किया गया। जिसके बाद उसका भाई मौके पर पहुंचा।

बताया जा रहा है कि वह अपने बच्चों के साथ मायके में रही रह रही थी। महिला एएसआई की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। पुलिस के तमाम आला अधिकारियों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

दिल्ली जीतेगी जंग : Corona infection की रफ्तार धीमी, पर फिर 31 मई तक बढ़ाया Lockdown

Big Breaking : अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

CM Office तक पहुंची थप्पड़ की गूंज, तत्काल प्रभाव से हटाये गये चांटा मार कलेक्टर, देखिये वीडियो

Uttarakhand : बुजुर्ग नही युवाओं पर हमलावर है Corona की दूसरी लहर, बड़ी संख्या में बच्चे भी हो रहे Infected, यकीन मानिये बिना बताये गुपचुप आयेगी तीसरी लहर ! जरूर पढ़िये यह रिपोर्ट…..

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें